नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसम्बर को

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 12 दिसम्बर 2024/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री उमेश पाण्डव के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय रतलाम एवं तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा।

यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ???? ???? ???? ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

जिला न्यायाधीश श्री संजय कुमार जैन ने बताया कि उक्त लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य सिविल एवं आपराधिक, श्रम न्यायालय, उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, बैंक के ऋण वसूली प्रकरण, बीएसएनएल, सम्पत्ति कर एवं जलकर की प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय रतलाम में 24, जावरा में 9, आलोट में 4 तथा सैलाना में 2 कुल 39 खण्डपीठों का गठन कर पीठासीन अधिकारी एवं सदस्यों को नामांकित किया गया है।

आयोजित नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य प्रककरण तथा (वाद पूर्व) प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु प्रस्तुत किए जा रहे हैं। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, क्षतिपूर्ति दावा, धारा 138 एनआईएक्ट, पारिवारिक मामले, समझौता योग्य आपराधिक एवं सिविल मामलों को निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather