जेल से बाहर निकल कर क्या कह गए विद्यायक कमलेश्वर डोडियार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

जेल से बाहर निकल कर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मीडिया से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कहा कि प्रशासन पर सत्ता का दबाव था ।

जेल से रिहा होने के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रशासन पर भाजपा का दबाव था। नियम और कानून के विरोध में बिना परमिशन के आंदोलन करने पर गिरफ्तारी के 3 दिन बीत जाने के पश्चात आजजमानत मिल गई है डरा हुआ महसूस कर रहे थे। वहीं आगे से प्रशासन सच सुझाव देते हुए बताया कि प्रशासन को दबाव में नहीं आना चाहिए।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

हम तो आंदोलनकारी है, आंदोलन करके ही यहां तक पहुंचे है। हमारे सारे लोग जागरूक है तथा आंदोलन का महत्व समझते है। सत्ता का दबाव था प्रशासन पर।

 

सरकार आदिवासियों को दबाने के सारे हथकंडे अपनाए जा रहे है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी को बीएनएस की धारा 170 में एकाध घंटे रखने का प्राविधान है।

आज भोपाल के लिए रवाना होंगे

विधायक डोडियार ने नईदुनिया से चर्चा करते हुए कहा कि जेल से रिहा होने के बाद पुलिस वाहन मेंं उन्हें तथा उनके साथ रतलाम जेल में बंद साथी दिनेश माल, भूरालाल देवदा, पप्पू डामर, मांगीलाल राणा व जितेंद्र राणा को सैलाना स्थित मेरे निवास पर छोड़ा गया। वे विधानसभा सत्र में भाग लेने 15 दिसंबर को सुबह भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे अपनी गिरफ्तारी का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे।हमें शांतिपूर्वक आंदोलन करने का अधिकारी है।प्रशासन ने चार दिन तक जेल में रखकर हमारे अधिकारों का हनन किया है।

 

जेल में बंद सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार व उनके 13 समर्थकों को तीन दिन बाद शनिवार दोपहर एसडीएम न्यायालय से जमानत मिल गई। न्यायालय ने जमानत देने के आदेश मिलने के बाद विधायक व उनके साथियों को जेल से रिहा किया गया।

https://youtu.be/szh2qDZD6pM?si=iBihx3I3J8z70cjx

उल्लेखनीय है कि पांच दिसंबर 2024 की रात विधायक कमलेश्वर डोडियार अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे जहां उनके तथा ड्यूटी पर कार्यरत मेडिकल ऑफिसर सीपी राठौर के बीच विवाद हो गया था। दूसरे दिन विधायक ने स्टेशन रोड थाने पर राठौर के खिलाफ तथा राठौर ने विधायक सहित चार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट की थी।

 

विधायक ने झूठा प्रकरण दर्ज करने का आरोप लगाकर डाॅक्टर को निलंबित करने व दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग करते हुए 11 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में आंदोलन करने की घोषणा की थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।

 

 

 

वहीं विधायक डोडियार बंजली हवाई पट्टी पर आंदोलन करने की घोषणा कर समर्थकों के साथ पहुंचे थे। तब सुबह करीब 11 बजे विधायक कमलेश डोडियार व उनके साथियों भूरालाल देवदा निवासी ग्राम सुंद्रेल (रावटी), दिलीप सिंह त़ड़वी निवासी रेहटी (सिहोर), दीपक निनामा निवासी विनोबा नगर, छोटू गरवाल निवासी ग्राम बिलड़ी (रावटी), दिनेश माल निवासी ग्राम रामपुरिया, सिद्धार्थ गुप्ता निवासी भोपाल, ध्यानवीर डामोर निवासी ग्राम जाम्बुखादन, दिनेश निनामा निवासी ग्राम बड़ी सरवन, पप्पू डामोर निवासी ग्राम अडवानिया, मांगीलाल राणा निवासी पांडिचेरी, जितेंद्र राणा निवासी बीजापुर (राजस्थान), गौतमपुरी निवासी पाली (राजस्थान) व करण कर्मा निवासी सिंगापुरा इच्छावर (सिहोर) को गिरफ्तार कर

जेल भेज दिया था

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!