भाजपा नेताओ के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए. प्रेरित करने का मामला दर्ज किया

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम (नारद न्यूज़ 24)आलोट विधानसभा क्षेत्र के दो भाजपा नेताओ के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए. प्रेरित करने का मामला दर्ज किया.

( 1,)

               (  2)

 

भाजपा नेताओ के खिलाफ यह मामला मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के आलोट शाखा प्रबंधक आरडी शर्मा द्वारा आत्माहत्या किए जाने के कारण किया गया है. फिलहाल दोनों. भाजपा नेताओ की गिरफ्तारी नहीं हुई है.कॉर्पोरेशन के आलोट शाखा प्रबंधक आरडी शर्मा द्वारा. जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें ताल के दो निजी वेयर हाउस संचालकों मनोज काला और राजेश परमार को मौत का जिम्मेदार बताया है। दोनों भाजपा से जुड़े हैं। राजेश परमार ताल नगर परिषद अध्यक्ष और जिला पंचायत उपाध्यक्ष जबकि मनोज काला सांसद का नजदीकी है.

 

पूरा मामला सामने आने के बाद ताल और आलोट क्षेत्र के सभी वेयर आउस सील कर दिए गए हैं। ग्वालियर निवासी वेयर हाउस मैनेजर आरडी शर्मा आलोट में किराए के मकान में अकेले रहते थे।

 

शनिवार को कमरे में ही उन्होंने सल्फास खा ली।

 

=इससे उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें उज्जैन रेफर किया गया। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान की मौत हो गई।

 

आलोट पुलिस ने घटना के वक्त तो मैनेजर का कमरा सील कर दिया था, पर रविवार को कमरे का ताला खोलकर जांच-पड़ताल की। पुलिस को कमरे से 7-8 लाइन का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि श्रीनाथ वेयर हाउस ताल के संचालक मनोज काला और कृष्णा एग्रो सर्विसेस ताल के संचालक राजेश परमार मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।

इन लोगों ने गोदामों में रखा स्टॉक गायब कर दिया है। एक साल से मानसिक रूप से परेशान हूं।

 

सुसाइड नोट मिलने के बाद आज आलोट पुलिस ने दोनों भाजपा नेता राजेश परमार और मनोज काला के खिलाफ. आत्महत्या के लिए प्रेरित करने. का मामला दर्ज किया.

 

अपने खिलाफ प्रकरण दर्ज होने पर भाजपा नेता राजेश परमार का कहना है की मेरा उनसे. कभी कोई विवाद नहीं हुआ. फिर उन्होंने मेरा नाम. क्यों लिया यह समझ नहीं पा रहा हु. वेयर हाउस का काम मेरा बेटा देखता है. पुरे मामले की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए. मामले के दूसरे आरोपी बनाये मनोज काला का कहना है की आरोप निराधार है. वेयरहाउस मैनेजर का कोई पारिवारिक विवाद होगा। हमारे खिलाफ झूठा आरोप लगाया ।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!