नेताजी’ को सलामी ठोकने वाले एसआई पर गिरी गाज, आजमगढ़ एसपी ने किया निलंबित।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नेताजी’ को सलामी ठोकने वाले एसआई पर गिरी गाज, आजमगढ़ एसपी ने किया निलंबित।

आजमगढ़ में ‘नेताजी’ को सेल्यूट करने वाले सब इंस्पेक्टर का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इस पर संज्ञान लेते हुए सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. उक्त सब इंस्पेक्टर पवई थाने पर तैनात था जो पवई थाना क्षेत्र के सरायपुर गांव में पीड़ित परिवार से मिलने आए गगन यादव को गाड़ी से उतरते ही सेल्यूट किया. इसके बाद उससे हाथ मिलाया. ।

यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

मामल में ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि, पवई थाना क्षेत्र के सरायपुर गांव में कुछ दिन पूर्व हत्या हुई थी. पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नेता गगन यादव आए हुए थे. सुरक्षा-व्यवस्था को कायम रखने के लिए पवई थाना प्रभारी ने सब इंस्पेक्टर गोपाल मौर्य व दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी. जैसे ही गगन यादव वहां पहुंचे वहां सुरक्षा के लिए तैनात सब इंस्पेक्टर ने उन्हें सेल्यूट किया और उनसे हाथ मिलाया. सब इंस्पेक्टर का यह कृत्य प्रोटोकॉल और नियम की विरुद्ध रहा. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद एसपी ने सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की है.

एसआई गोपाल मौर्य निलंबित

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सब इंस्पेक्टर द्वारा गगन यादव को सेल्यूट किया गया जो उनके कर्तव्य और प्रोटोकॉल के नियम के अनुरूप नहीं है. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से सब इंस्पेक्टर गोपाल मौर्य को निलंबित किया गया. उनके विरुद्ध जांच की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे. उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी. बताया जाता है कि, सब इंस्पेक्टर गोपाल मौर्य का नेता जी के साथ हाथ मिलाने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद एसपी ने ये कार्रवाई की है।

पूरी ख़बर के लिए ????

https://naradhnews24.in

UP: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सब इंस्पेक्टर द्वारा गगन यादव को सेल्यूट किया गया जो उनके कर्तव्य और प्रोटोकॉल के नियम के अनुरूप नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather