12 पुलिस को हताहत करने वाले 24 आदिवासियों के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज,9 गिरफ़्तार _ एक पर रासुका भेजा भेरूगढ़ जेल ।

रतलाम बजना क्षेत्र में असंवैधानिक प्रतिक्रिया को अंजाम दे कर माहौल ख़राब करने वाले लोगों ने शवों को रखकर हंगामा किया और पथराव करने पर 12 नामजद समेत 23 पर केस दर्ज किया है। 9 को जेल भेजा है। कार्रवाई करने के दौरान पुलिस के काम में बाधा डाली गई है। पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हल्के बल का उपयोग करना पड़ा था। मृतकों के शवों का परिवार ने अपनी इच्छा से अंतिम संस्कार किया है। –
शाम को थाना घेर दिया था। यहां से दुकान पर पहुंच गए और 50 लाख रुपए की मांग करने लगे।

आरोपी विलेश खराड़ी और जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार सहित ग्रामीणों ने धमकी दी कि अगर 50 लाख रुपए नहीं दिए तो तुम्हारे घर में आग लगाएंगे और लाशों को उसी में जलाएंगे। रात को 1.30 बजे पुलिस पहुंची तो आरोपी विलेश और शरद सहित 20 से ज्यादा ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें बाजना थाना टीआई प्रेमलता खत्री, महिला थाना टीआई पार्वती गौड़ सहित 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटन वाला के गनमैन आरक्षक गेंदालाल मकवाना के सिर में लट्ठ से हमला होने पर वह गंभीर घायल हो गए और मौके पर बेहोश हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बल प्रयोग के साथ उपद्रवियों को तितर बितर करने के लिए 10 से अधिक आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मृतकों के परिजन ने पुलिस पर शवों का जबरन अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है।
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
रतलाम – बाजना मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे अग्रवाल ट्रेवल्स की बस से ग्राम छावनी झोड़िया के यहां बाइक सवार कमल अमलियार और दीपक बराड़ी दोनों निवासी घाटाखेरदा की टक्कर हो गई थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी।। शनिवार को ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीण बस मालिक से अवैध वसूली के 50 लाख रुपए की डिमांड करने लगे थे। ग्रामीण बस मालिक की दुकान पर शव रखकर देर रात तक प्रदर्शन किया। धमकी भी दी कि घर में आग लगावर शव जलाएगे। रात को 1.30 पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव के साथ बल पर लाठियां भी बरसाई।

इसमें 2 टीआई समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रव में एसडीओपी का गनमैन भी गंभीर घायल हो गया। एम्बुलेंस के कांच भी फूट गए। पुलिस ने 10 से अधिक आंसू गैस के गोले छोड़े।
भांजगड़े में 50 लाख रुपए मांगे, उपद्रव में 2 टीआई सहित 12 पुलिसकर्मी घायल,
।
ज
ले के बाजना पुलिस थाना अंतर्गत दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में बस मालिक से 50 लाख रुपए की अवैध वसूली में आरोपी विलेश खराड़ी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्रवाई हुई है। इसी ने भीड़ को बरगरा का जुटाया और स्थिति उपद्रव तक जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी विलेश खराड़ी को गिरफ्तार कर भेरूगढ़ जेल भेजा है। उपद्रव मचाने पर जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार सहित 23 आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सर्किल जेल भेजा है। अवैध वसूली के खिलाफ बाजना के व्यापारियों में रोष नजर आया और उन्होंने रविवार को दिन भर दुकानें बंद रखी।


