बुजुर्ग दंपति महिला, पुरुष सहित पड़ोसन की किसी अज्ञात ने कर दी हत्या

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

शिवपुरी, 30 दिसंबर। शिवपुरी जिले के मायापुर क्षेत्र के राउटोरा गांव में बीती रात बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग पति-पत्नी और पड़ोस में रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी। पति का शव फंदे पर लटका मिला तो वहीं पत्नी के सिर पर चोट के निशान थे। पड़ोसी महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया, “मायापुर थाना क्षेत्र के राउटोरा गांव में रहने वाले सीताराम लोधी (75 वर्ष) उनकी पत्नी मुन्नी बाई (70 वर्ष) और उनके पास में रहने वाली सूरज बाई (65 वर्ष) अपने घर में सो रहे थे। तभी किसी अज्ञात हत्यारे द्वारा उनकी हत्या की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने पाया कि सीताराम लोधी के गले में फंदा लगा था, मुन्नी बाई के सिर में चोटें थीं, जबकि सूरज बाई का गला दबाकर हत्या की गई है.”

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था लोधी दंपति का किसी से पड़ोसियों के मुताबिक सीताराम लोधी और मुन्नी बाई का स्वभाव बहुत सरल था। उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उनकी कोई दुश्मनी या विवाद सामने नहीं आया है। यह घटना तब सामने आई जब सीताराम के नाती ने शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब इस मामले को सुलझाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन हत्यारे की पहचान और हत्या का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस की टीम ने इलाके के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। किसी भी सुराग के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather