नव वर्ष की शुभकामनाएं से सावधान सायबर धोखाधड़ी से रहे सावधान, फ्रॉडस्टर्स शुभकामना संदेशों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

दिसंबर ( नारद न्यूज 24)। सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम सेल रतलाम टीम द्वारा आम लोगो को सायबर ठगी ने नए नए तरीकों के प्रति आम लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से सायबर अपराधों के तरीके और उनसे बचने के उपाय के बारे में समय समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है। आगामी नववर्ष पर सायबर फ्रॉडस्टर्स शुभकामना संदेशों के माध्यम से धोखाधड़ी कर रहे है। इससे बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

नववर्ष के समय, लोगों को शुभकामना संदेशों और ऑफ़रों के माध्यम से सायबर धोखाधड़ी हो रही है। फ्राॅडस्टर्स अनजान नंबर्स से व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में माध्यम शुभकामना संदेशों के साथ लिंक अटैच कर या कोई apk फाइल अटैच कर भेजते है जिन पर क्लिक करने से आपके फोन का एक्सेस सायबर अपराधियों के पास चला जाता है और आपके साथ वित्तीय धोखाधड़ी हो सकती है।

 

नववर्ष ऑफ़र के नाम पर सोशल मीडिया आदि पर दिए गए विज्ञापन पर भरोसा नहीं करे और ना ही विज्ञापन में दिए गए लिंक, मोबाइल नंबर्स, वेबसाइट्स पर कोई जानकारी शेयर करे। ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट पर भी कोई जानकारी नहीं दे ना ही इस तरह की वेबसाइट्स से कोई बुकिंग करे। होटल आदि की बुकिंग के लिए भी प्रमाणित वेबसाइट्स एवं मोबाइल नंबर्स पर ही बुकिंग करे।

https://youtu.be/Ord2GDkU_u0?si=C83z1d3ZeGjyap08

सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानियों का पालन करे

संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। अनजान नंबरों या अज्ञात ईमेल पतों से प्राप्त संदेशों में शामिल लिंक पर क्लिक न करें। संदिग्ध लिंक के माध्यम से व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी न दें। अविश्वसनीय ऑफ़र और स्कीम से सतर्क रहें। “फ्री गिफ्ट”, “लकी ड्रा” या “कैशबैक” जैसे ऑफ़र में धोखाधड़ी हो सकती है। केवल प्रमाणित वेबसाइट या प्लेटफ़ॉर्म से ऑफ़र का लाभ उठाएं।पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें। कॉल, ईमेल, या संदेश के माध्यम से कोई भी बैंक डिटेल, पासवर्ड, OTP, या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। बैंक और अन्य संस्थाएं ऐसी जानकारी कभी नहीं मांगतीं। सोशल मीडिया पर सतर्क रहें। सोशल मीडिया पर अनजान प्रोफाइल से प्राप्त संदेशों को अनदेखा करें। सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऑफर्स पर विश्वास न करे

https://youtu.be/FSWJKM-PcuQ?si=VYmsrqYOnCoepWLM

Apk फाइल से सावधान। शुभकामना संदेशों के साथ जुड़ी apk फाइल ओपन न करे। Apk फाइल इंस्टॉल करने से आपके फोन का एक्सेस सायबर अपराधियों के पास जा सकता है। विश्वसनीय ऐप्स का ही उपयोग करें। केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें। संदिग्ध या अनुमति मांगने वाले ऐप्स को इंस्टॉल करने से बचें।

https://youtu.be/pympY5CfEyc?si=DT9E25cSEVC3Qo9l

 

होटल, बस आदि बुकिंग से पूर्व वेबसाइट की जांच करे। होटल बस आदि की बुकिंग के लिए सायबर अपराधियों द्वारा फर्जी वेबसाइट्स बना रखी है। जिनके माध्यम से बुकिंग करने पर सायबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते है। बुकिंग करने से पहले वेबसाइट्स एवं दिए गए मोबाइल नंबर की सत्यता की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही बुकिंग करे।

प्रमाणित ई कॉमर्स वेबसाइट्स का ही उपयोग करे। नव वर्ष पर किसी भी प्रकार के ऑफर का लाभ उठाने के लिए प्रमाणित ई कॉमर्स वेबसाइट्स का ही उपयोग करे। अनजान वेबसाइट्स से कोई भी खरीददारी नहीं करे। धोखाधड़ी की पहचान और रिपोर्ट करें। यदि आपको संदेह होता है कि आप किसी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं, तो तुरंत संबंधित थाना या सायबर अपराध शाखा से संपर्क करें। 1930 (सायबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन) पर कॉल करें।

इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। तकनीकी सतर्कता और जागरूकता से सायबर धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। नारद न्यूज़ 24 के साथ अन्य सोशल मीडियो और प्रिंट मीडिया के माध्यम से रतलाम पुलिस की ओर से सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है

 

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!