वर्ष के अंत में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 38 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रतलाम 31 दिसम्बर 2024/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने सुनवाई करते हुए आवेदनों पर निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों को जारी किए। संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर राधा महंत, एसडीएम ग्रामीण विवेक सोनकर ने भी जनसुनवाई की।

 

एक सरपंच पर दो गांव की शिकायत _

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

जनसुनवाई में जिले की ग्राम पंचायत भारोडा के रामचंद्र देवीलाल आदि ग्रामीणों ने गांव में निर्मित सीसी रोड तथा चेक डैम निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग होने के कारण दोनों रोड तथा डेम जर्जर स्थिति के होने की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की गई। आवेदन पर सीईओ जिला पंचायत को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए।

 

इसी प्रकार ग्राम पंचायत भारोडा सरपंच के विरुद्ध धापूबाई देव, भगवतीलाल, गिरधारी धाकड़, देवीलाल, रामचंद्र, सोनू आदि ग्रामीण द्वारा शिकायत की गई की जमीन की नपती नहीं करने दी जा रही है। अन्य गंभीर शिकायतें भी सरपंच के विरुद्ध आवेदन में की गई है। इस संबंध में तहसीलदार नामली को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

https://naradhnews24.in

जिले के ग्राम सांसर के ग्रामीणों ने गांव की महिला द्वारा अपने कर्तव्य के निर्माण में लापरवाही करने, हल्का में अनियमित रूप से उपस्थित रहने, जनता के राजस्व कार्य नहीं करने, किसान हितेषी जानकारी नहीं उपलब्ध कराने की शिकायत की गई। आवेदनपर एसडीएम सैलाना को कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

 

रतलाम श्रीमालीवास निवासी प्रगति राजेश मीणा द्वारा कलेक्टर कार्यालय निर्वाचन में पदस्थ उनके पिताजी की मृत्यु उपरांत पिता की जगह पर पद उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया गया। आवेदन निर्वाचन कार्यालय में कार्रवाई हेतु लिया गया। आवेदक प्रगति द्वारा उसकी माता की कैंसर की बीमारी की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता की भी मांग की गई, सहायता हेतु कलेक्ट्रेट की शाखा प्रभारी को निर्देश जारी किए गए हैं।

 

जनसुनवाई में बाजना क्षेत्र के घाट खेरदा निवासी मोहन पिता जीवना ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा पद का गलत अनुचित लाभ लेकर भारी भ्रष्टाचार करते हुए करोड़ों रुपए से अधिक की आय तथा संपत्ति अर्जित करने का अपराध किया है। नई जीप खरीदकर ड्राइवर नौकरी पर रखकर जीप में घूमता है। ग्राम पंचायत के सभी खेत तालाबों की सामग्री की राशि जो शासन द्वारा स्वीकृत होती है उसे राशि को वह खुद के बिल लगाकर राशि निकाल लेता है। रोजगार सहायक द्वारा रोजगार गारंटी योजना में फर्जी तरीके से मजदूरी के पैसे खुद के घर वालों के नाम भरकर राशि निकाल लेता है। रोजगार सहायक मिल समझकर मजदूरी की राशि हड़प लेते हैं। रोजगार सहायक मजदूरी की राशि घर परिवार वालों के खाते में राशि डलवाता है। उसे एटीएम द्वारा खुद के पास रखकर उन सभी को एटीएम से खुद निकाल कर हड़प लेता है। रोजगार सहायक के पास करीब 50 एटीएम है, आवेदन पर सीईओ जिला पंचायत को जांच करके कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए तथा प्रतिवेदन भी प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

रतलाम टाटानगर निवासी रेशम पिता भेरुलाल द्वारा शिकायत में बताया गया है कि उसे सामाजिक न्याय विभाग द्वारा प्रदान की गई इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाईकिल की बैटरी 8 माह से खराब हो गई है परंतु उसकी बैटरी तथा गाड़ी ठीक नहीं की गई है प्रार्थी दिव्यांग है पानी भरकर लाने, दूध लाने आदि की समस्या हो रही है, घर में और कोई नहीं है। आवेदन पर सामाजिक न्याय विभाग को निराकरण के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather