जनता का पैसा लग रहा है। सदुपयोग होना चाहिए। सुधार नहीं होता है तो आमरण अनशन पर बैठूंगा।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम शहर में बनी सीमेंट क्रांकीट सड़कों की दुर्दशा को लेकर एक बार फिर पूर्व मंत्री व भाजपा नेता हिम्मत कोठारी बुधवार शाम को नगर निगम पहुंचे। कमिश्नर हिमांशु भट्ट को कहा कि दो माह पूर्व भी आया था। अभी तक आपने क्या एक्शन लिया। मैं यहां फोटो खिंचाने, पब्लिसिटी के लिए नहीं आया हूं। नहीं मुझे चुनाव लड़ना है। जनता का पैसा लग रहा है। उसका सदुपयोग होना चाहिए। सुधार नहीं होता है तो आमरण अनशन पर बैठूंगा।

दरअसल, रतलाम शहर में कई क्षेत्रों में सीमेंट क्रांकीट की सड़कें बनी है, लेकिन समय से पहले ही वह उखड़ गई हैं। सड़कों से गिट्टी व पत्थर निकल रहे हैं। दो माह पूर्व हिम्मत कोठारी ने अपने समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंच कर सड़कों की दुर्दशा पर नाराजगी जताई थी। कमिश्नर को सुधार करने को कहा था, लेकिन दो माह बाद भी नगर निगम के जिम्मेदार उस ओर ध्यान नहीं दे पाए। तब वह बुधवार शाम पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, भाजपा नेता अशोक चौटाला, दिनेश राठौड़, यतेंद्र भारद्वाज आदि के साथ नगर निगम पहुंचे।सीमेंट क्रांकीट की रोड की हालात खराब है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

पूर्व मंत्री कोठारी ने कमिश्नर भट्ट के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कभी सड़कों पर पैदल चल कर देखिए। आम जनता को कितनी परेशानी होती है। नौलाई पुरा की सड़क पर प्रतिदिन पैदल घूमता हूं। आज तक वह रोड सही नहीं हुई। शहर में कई स्थानों पर बनी सीमेंट क्रांकीट की रोड की हालात खराब है। मैं यहां जनता की तरफ से आया हूं। हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं है। जनता का पैसा लग रहा है तो सदुपयोग होना चाहिए। जिसको जो कमाना है कमाएं। लेकिन क्वालिटी से कंप्रोमाइज मत कीजिए।

https://youtu.be/14yWKH27ez4?si=c-0jm8FoNDyTE19s

वार्ड पार्षदों को भी आड़े हाथों लिया

 

पूर्व मंत्री कोठारी ने इस दौरान वार्ड पार्षदों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब रोड का उद्घाटन होता है तो पार्षद व नेताओं के फोटो भी छप जाते हैं। क्या उनकी भी जिम्मेदारी नहीं बनती है कि हमारे वार्ड में क्या हो रहा है। सब इंजीनियरको भी यह मालूम होना चाहिए कि रोड किस क्वालिटी की बन रही है। कोठारी ने जिस जगह रोड बन रही है उसकी सारी जानकारी मटेरियल समेत बोर्ड लगाने को भी कहा।

https://naradhnews24.in

आमरण अनशन पर बैठूंगा

 

कोठारी ने चेतावनी दी है कि हमारी सरकार है। गलत काम नहीं होने दिया जाएगा। अगर सुधार नहीं होता है तो नगर निगम में आमरण अनशन पर बैठूंगा। कमिश्नर को साफ कहा कि भविष्य में इस प्रकार की रोड ना बने इसका ध्यान रखे।

26 जनवरी तक होगा सुधार काम- कमिश्नर

 

नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट ने बताया पूर्व मंत्री ने कुछ सड़कें गांरटी पीरियड में व कुछ खराब हो गई उनको दुरुस्त कराने को लेकर अपनी बात रखी है। हमारी प्लानिंग में है। काम भी चल रहा है। 26 जनवरी के पहले अधिकांश सड़कें ठीक करवा लेंगे।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!