
हजारों की संख्या में मातृ-शक्ति करेगी शस्त्र कला का प्रदर्शन !
Ratlam : नारद न्यूज़ 24 बसंत पंचमी के अवसर पर रतलाम के नेहरू स्टेडियम में हजारों की संख्या में मातृशक्ति द्वारा शस्त्रकला का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां को लेकर 10 जनवरी से दोपहर 3 बजे से सायं 4.30 बजे तक शस्त्रकला का प्रशिक्षण मातृ-शक्ति को शहर के हाथीखाना क्षेत्र में श्री राजपुत धर्मशाला भवन पर दिया जाएगा।
देखने के लिए ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
यह प्रशिक्षण सर्व समाज की मातृशक्ति एवं बालिकाओं को दिया जाएगा। श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास महिला मंडल एवं समस्त राजपूताना संगठन समस्त मातृशक्ति से निवेदन किया हैं कि प्रशिक्षण अवधि में समय पर पंहुचे एवं प्रशिक्षण शिविर में भाग लें। प्रशिक्षण शिविर की तैयारीयां हेतु राजपूत धर्मशाला भवन पर चर्चा करते हुए महोत्सव समिति के मुन्नालाल शर्मा, राकेश पीपाड़ा, रामबाबू शर्मा, विजयसिंह चौहान, नरेंद्रसिंह चौहान, देवीसिंह राठौर, जोगेंद्र सिंह सिसोदिया, डाडमसिंह राठौर, राजेंद्र सिंह गोयल सहित अन्य सदस्यों ने अपनी-अपनी बात रखी !
????????????????


