हादसा : रतलाम के माली कुआ क्षेत्र के मंदिर गई नव विवाहिता कुएं में गिरी, हुई मौत

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 10 जनवरी। शुक्रवार को सुबह रतलाम के माली कुआ क्षेत्र के मंदिर में भगवान को जल चढ़ाने गई नवविवाहिता कुएं में गिर गई। उसने बचाओ बचाओ की आवाज लगाई। लोग इकट्ठे हुए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड आई। महिला को निकाला गया, अस्पताल ले गए जहां पर परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन पीएम नहीं करने की जिद पर अड़े रहे। काफी समझाईश के बाद माने। घटना से क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने महापौर तथा क्षेत्रीय पार्षद को जर्जर कुएं पर लापरवाही बरतने को लेकर खरी खोटी सुनाई।

मिली जानकारी के अनुसार राधिका पति केशव सांखला शुक्रवार को सुबह तकरीबन 8 बजे पास के मंदिर पर जल चलाने के लिए गई थी, तभी कुएं से वहां फिसल कर नीचे गिर गई। बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर क्षेत्र लोग आए। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

क्षेत्रीय लोगों ने सुनाई खरी खोटी

यूट्यूब पर देखने k लिए ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

जानकारी मिलते ही महापौर प्रहलाद पटेल तथा क्षेत्रीय पार्षद आयुषी जलज सांखला भी आए। इस दौरान मौजूद लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जर्जर कुए की मरम्मत के लिए भूमि पूजन हो जाते लेकिन ध्यान नहीं दिया जाता है। पहले तो कुएं पर जाली भी लगी हुई थी लेकिन ठेकेदार ने उसे निकाल दिया था, मगर काम चालू नहीं करवाया। कुए पर जाली होती तो यह नहीं होता।

काफी समझाईश के बाद पीएम करवाने के लिए माने परिजन

 

अस्पताल से बिना पीएम करवाए महिला का शव परिजन लेकर आ गए। मगर 25 वर्षीय राधिका का शव पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस में ले जाने लगे तो परिजन जिद पर अड़ गए कि पीएम नहीं करवाना है। यह जद्दोजहद दोपहर तक चलती रही। विभिन्न थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने समझाया लेकिन नहीं माने। इसके बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया भी पहुंचे उन्होंने समझाया, तब जाकर माने और पीएम के लिए शव को भेजा गया।

18 महीने पहले ही हुआ केशव राधिका का विवाह

राधिका का पति केशव मोबाइल की दुकान पर काम करता है। घर पर माता-पिता केशव राधिका ही है। तीन ननद की शादी हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलने पर राधिका के पीहर पक्ष के लोग भी आ गए थे। ससुर रमेश सांखला ने बताया कि बेटे का विवाह 18 महीने पहले ही हुआ है। बहू हर दिन मंदिर में जल चढ़ाने जाती है आज भी गई थी मगर क्या घटनाक्रम हुआ पता नहीं?

सीएसपी करेंगे मामले की जांच

नव विवाहित राधिका सांखला की मौत के हादसे के बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया जांच करेंगे। परिजनों से तथा मायके पक्ष से पूछताछ होगी। आस पड़ोस के लोगों से चर्चा की जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather