बसंत पंचमी के अवसर पर रतलाम स्थापना महोत्सव

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम स्थापना गौरव दिवस को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से समिति ने की चर्चा, बसंत पंचमी पर होगा तीन दिवसीय आयोजन बसंत पंचमी के अवसर पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय रंगारंग आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर समिति पदाधिकारी द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मिलकर आयोजन की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। जिसमें बताया कि आगामी 1 से 3 फरवरी तक बसंत पंचमी के अवसर पर रतलाम स्थापना गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, समिति संस्थापक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं महामंत्री मंगल लोढ़ा उपस्थित रहे।

https://youtu.be/5SUrXYBg-Pw?si=lTdPrs984WmdWObG

समिति के संस्थापक मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि इस बार 3 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन रतलाम स्थापना गौरव दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके तहत होने वाले तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन 1 फरवरी को रत्नेश्वर रोड स्थित रत्नेश्वर महादेव की महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात 2 फरवरी को शहर के नेहरू स्टेडियम में वीर वीरांगना की अलग ही झलक देखने को मिलेगी, जिसमें नारी शक्ति द्वारा शस्त्र कला का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात 3 फरवरी, बसंत पंचमी को रतलाम के महाराजा रतन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रतलाम स्थापना गौरव दिवस मनाया जाएगा ।

 

।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather