जनसुनवाई में 41 आवेदनों पर निराकरण के लिए निर्देशित किया गया ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 14 जनवरी 2025/कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को सम्पन्न जिला स्तरीय जनसुनवाई में 41 आवेदन प्राप्त हुए। संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडे द्वारा सुनवाई करते हुए आवेदनों पर संबंधित विभागों को निराकरण के लिए निर्देश जारी किए गए।

 

 

जनसुनवाई में ग्राम रामपुरिया के बाबूलाल पिता पूंजा जी ने आवेदन दिया कि उसकी भूमि 8 लेन मार्ग निर्माण में जाने के बाद उसके मुआवजे की राशि अन्य के खाते में त्रुटिवश चली गई है। आवेदन पर एसडीएम रतलाम शहर को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई में सुभाष नगर रतलाम की साबरा बी ने आवेदन दिया कि उसकी कृषि भूमि ग्राम श्यामपुर तहसील पिपलोदा में है, उसकी फार्मर आईडी श्यामपुर के पटवारी द्वारा नहीं बनाई जा रही हैं। भूमि सम्बंधी कार्य पटवारी द्वारा नहीं किया जा रहा है, पटवारी द्वारा रुपए की मांग की जाती है। आवेदक का मोबाइल नंबर भी पटवारी द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है जिससे जब भी पटवारी को फोन लगाया जाता है फोन लग नहीं पाता है आवेदन पर तहसीलदार पिपलोदा को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए।

 

 

जनसुनवाई में ग्राम माताजी बड़ायला निवासी चुन्नीलाल ने आवेदन दिया कि वह बीपीएल राशन कार्डधारी है उसके घरेलू विद्युत मीटर पर बिल अत्यधिक आता है आवेदन पर डिविजनल इंजीनियर विद्युत को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार तेलियों की सड़क रतलाम निवासी ताराबाई ने आवेदन दिया कि उसके किराएदार द्वारा मकान के 12 हजार 217 रुपए विद्युत बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आवेदन पर एसडीएम रतलाम शहर को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए। डोंगरे नगर की सुनीता परमार द्वारा उनके पति सुनील कुमार की बीमारी से मृत्यु की जानकारी देते हुए बताया गया कि पति केंद्रीय विद्यालय रतलाम में कार्यरत थे परंतु उनके स्थान पर अब उसके पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है आवेदन पर प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए। रतलाम के अलकापुरी निवासी सत्यनारायण शर्मा ने आवेदन दिया कि उनके साथ उनके पुत्र द्वारा गैरकानूनी और धोखाधड़ी पूर्वक कृत्य किया जा रहा है कार्रवाई की जाए, कार्रवाई के लिए आवेदन पुलिस अधीक्षक की ओर प्रेषित किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather