उज्जैन दर्शन होंगे श्रद्धालुओं को रोप रास्ते उड़न खटोले से।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

महाकाल मंदिर के लिए रोप वे के लिए मुख्य स्टेशन माल गोदाम समीप बनेगा ।फाइनेंसिशियल क्लोजर की चल रही प्रक्रिया योजना के लिए बैंक फाइनेंस मंजूर लिफ्ट, एस्केलेटर और टिकट वेडिंग मशीन की होगी सुविधा ।

 उज्जैन। उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक पौने दो किलोमीटर (1.76 किमी) लंबा रोप वे बनाने के लिए बैंक ने फाइनेंस तो सेंशन कर दिया है लेकिन फाइनेंशियल क्लोजर बनने का काम बाकी है। इसके लिए अभी प्रक्रिया चल रही है। मालगोदाम स्टेशन के सामने बनने वाले रोप वे के मुख्य स्टेशन में लिफ्ट, एस्केलेटर और टिकट वेडिंग मशीन जैसी सुविधाएं भी होंगी।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) यानी राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड द्वारा रोप वे का काम जल्द शुरू करने की तैयारी अब अंतिम दौर में है। अभी इसके लिए बैंक से फाइनेंस की प्रक्रिया चल रही है। उड़ीसा की एमएस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को इसका काम सौंपा गया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 189 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। रोप वे का मुख्य स्टेशन मुख्य रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम स्टेशन के सामने बनाया जाएगा। रेलवे की हरी झंडी मिलने के बाद यूटिलिटी शिफ्टिंग भी की जा रही है। मुख्य स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा जहां यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर भी होंगे और स्टेशनों पर टिकट वेडिंग मशीनें रहेंगी।

https://youtu.be/jFUK2Eu4-Y4?si=gIv6II6U_7XVGUJj

पहला ऐसा रोप वे जहां पहाड़ पर नहीं चढ़ेंगे लोगआमतौर पर रोप वे पहाड़ी पर स्थित मंदिरों पर जाने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन उज्जैन का महाकाल मंदिर देश का पहला ऐसा ऐसा होगा जो पहाड़ी पर न होने के बाद भी रोप वे चलेगा सिर्फ इसलिए कि लोग भीड़ से बच सकें। इस पर से महाकाल लोक का दृश्य भी लोग देख सकेंगे।

 

देवास की तरह स्थिति न बन जाए

देवास की चामुंडा माता मंदिर टेकरी पर जाने के लिए रोप वे की सुविधा शुरू की गई है, लेकिन यह ज्यादातर नवरात्रि में ही उपयोगी साबित हो रही। अन्य दिनों में रोप वे से लोग कम ही जाते हैं। इसलिए यह आशंका भी उठ रही कि कुछ समय बाद देवास की रोप वे के हाल न हो जाए। फाइनेंशियल सेंशन हो गया ।

रोप वे के लिए बैंक से फाइनेंस मंजूर हो गया है। केवल फाइनेंशियल क्लोजर होना बाकी है। इसकी प्रक्रिया चल रही।

रवीन्द्र गुप्ता, कार्यपालन यंत्री,नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!