हत्या या आत्महत्या झूठ ओर सच का पर्दाफाश पीएम रिपोर्ट पर निर्भर।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

मौत का फंदा बना जांच का विषय,नवविवाहिता की मौत की जांच करेंगे ग्रामीण एसडीओपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रहे इंतजार।

रतलाम नवविवाहिता का पिता बोले दामाद के अन्य महिला से संबंध ।

 

रतलाम,। धराड़ निवासी 22 साल की नवविवाहिता की फांसी लगाने से मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बेटी की मौत से परेशान पिता ने बताया कि बेटी के पति के किसी और महिला के साथ संबंध हैं। इसके चलते वह अल्फिया को परेशान करता था।

यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए दी गई लिंक को  सस्क्राइव करें ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

बेटी ने शाम 4.30 बजे कॉल कर कहा था कि मुझे आकर ले जाओ नहीं तो ये मार देंगे। 15 मिनट बाद बेटी के ससुराल से कॉल कर कहा कि उसने फांसी लगा ली है। बिलपांक थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामला जांच में लिया धराड़ निवासी मोइनुद्दीन अपनी पत्नी अल्फिया (22) को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और बताया कि इसने फांसी लगा ली। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बिलपांक थाना टीआई अयूब खान ने बताया कि उज्जैन स्थित गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद इम्तियाज की बेटी अल्फिया की सवा साल पहले धराड़ के मोइनुद्दीन शाह से शादी हुई थी। इनका सवा 2 महीने का बेटा है। अल्फिया के पिता मोहम्मद इम्तियाज ने पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। इसके पति के किसी और महिला के साथ संबंध हैं। इसके चलते वह अल्फिया को परेशान करता था। इम्तियाज ने बताया कि अल्फिया ने शाम 4.30 बजे कॉल कर कहा था कि मुझे आकर ले जाओ नहीं तो ये मार देंगे। पौने 5 बजे उसके ससुराल से कॉल आया कि उसने फांसी लगा ली है। ससुराल वालों ने बेटी को मारकर शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने अल्फिया का फोन जब्त किया और जांच शुरू की है। ससुर कालू शाह ने बताया कि सभी आरोप झूठे हैं और जांच में सब साफ हो जाएगा।

पूरी ख़बर पोर्टल नारद न्यूज पर देखने k लिए ????

https://naradhnews24.in

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather