डॉ. महक भंडारी ने रतलाम में बनाया एक और रिकार्ड ..

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़


*श्री अरबिंदो हॉस्पिटल रतलाम में आज 06 घंटे में हुईं 13 सफल लेप्रोस्कोपिक सर्जरियां* 

रतलाम। प्रदेश के प्रतिष्ठित अस्पताल एवं शिक्षण समूह श्री अरबिंदो समूह द्वारा संचालित जैन दिवाकर श्री अरबिंदो हॉस्पिटल, रतलाम में एक बार फिर *लेप्रोस्कोपिक सर्जरी का नया कीर्तिमान बनाया गया* । *विश्वविख्यात रोबोटिक और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ महक भंडारी द्वारा 06 घंटे से भी कम समय में एक के बाद एक पुरे 13 मरीजों की सफल सर्जरियां रतलाम में ही की गयीं।* सभी मरीज स्वस्थ हैं ।

यूट्यूब पर देखने k लिए ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

फिलहाल अस्पताल में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसके पूर्व भी डॉ महक भंडारी द्वारा रतलाम में ही 03 घंटे में 07 मरीजों की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जा चुकी हैं। *ज्ञात हो कि डॉ महक भंडारी प्रत्येक सप्ताह अरबिंदो हॉस्पिटल रतलाम में आकर आधुनिक तकनीकों से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करते हैं।* *डॉ भंडारी द्वारा रतलाम में विगत 04 माह में ही 111 मरीजों की सफलतम लेप्रोस्कोपिक सर्जरियां की जा चुकीं हैं।

 

दूरबीन पद्धति से की गई इन सर्जरियों में इनगुइनल हर्निया, अम्ब्लाइकल हर्निया, गॉलब्लेडर, अपेंडिक्स और हाइटस हर्निया आदि जैसी अत्यंत जटिल सर्जरी भी शामिल थीं।

 

 

हॉस्पिटल मरीज बस पर पत्थर प्रहार ????

https://youtu.be/axOr1e_WxDA?si=03PdwkLyWO4iEJwT

 

*लक्ष्य, रतलाम में ही प्रत्येक वर्ग को बेहतर उपचार मुहैया कराने का*

श्री अरबिंदो समूह के *फाउंडर चेयरमेन डॉ. विनोद भंडारी* ने कहा कि हम समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर उपचार मुहैया कराने के लक्ष्य के साथ चिकित्सा सेवा कार्यों में तीन दशको से भी अधिक समय से काम कर रहे है। *हमारा प्रयास है कि रतलाम में भी अत्यंत आधुनिक तकनीकों से जटिल सर्जरियां की जा सकें जिससे कि रतलाम से इंदौर और बड़ौदा (गुजरात) जैसे शहरों में उपचार के लिए मरीजों को ना भटकना पड़े* | रतलाम में भी सर्जिकल पैकेज और शिविरों के माध्यम से *सबसे विश्वसनीय और बेहतर सर्जरियां अविश्वसनीय पैकेज* पर की जा रही है। आयुष्मान भारत, अन्य शासकीय योजनाओं एवं मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी में भी उपचार दिया जा रहा है।

पूरी ख़बर के लिए ????

https://naradhnews24.in

प्रत्येक माह हम स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से *सुपर स्पेशलिटी विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी रतलाम में* भेज कर ओपीडी परामर्श उपलब्ध करा रहे हैं। इस अस्पताल में हम स्त्री रोगों, हड्डी रोगों जैसे विभागों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत सामान्य डिलेवरी, सीजेरियन डिलेवरी, बच्चेदानी के ऑपरेशन, हार्निया, अपेडिंक्स, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण आदि जैसी सर्जरियां एवं अन्य उपचार भी कर रहे हैं।

 

*सबसे बेहतर टीम और अत्याधुनिक तकनीकें बढ़ाती हैं होंसला*

अब तक लगभग *30000 से ज्यादा लेप्रोस्कोपिक सर्जरियां कर चुके लेप्रोस्कोपिक सर्जन और श्री औरोबिन्दो हॉस्पिटल के प्रबंध संचालक डॉ महक भंडारी* ने बताया कि इतने सफल ऑपरेशन्स के लिए मेरे साथ सबसे बेहतर जूनियर डॉक्टर्स और तकनीशियन की टीम हैं जो मेरा होंसला बढाती है और विश्वस्तरीय नयी नयी तकनीकों से सर्जरी करना मुझे पसंद है। *रतलाम में भी हमारी टीम द्वारा सबसे आधुनिक और विश्वसनीय सर्जिकल इक्विपमेंट्स के माध्यम से बड़े शहरों की तरह सभी जटिल सर्जरियां की जा रही हैं|*

 

इस सर्जिकल रिकॉर्ड में डॉ महक भंडारी के साथ उनकी टीम के सदस्यों अनेस्थेटिक डॉ गौरव यादव, डॉ मृगेंद्र सिंह, डॉ राजेश पाटीदार, ज़ाहिर मिर्ज़ा आदि ने उनको असिस्ट कराया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather