गर्म तेल की कड़ाही में गिरा मासूम, मौतः

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

भोपाल में भाई की सगाई में आया था दो साल का अक्षांश; खेलते-खेलते पिता के सामने गिराभोपाल में दो साल का मासूम गर्म तेल की कड़ाही में गिर गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा बच्चे के बड़े भाई (ताऊ के बेटे) की सगाई समारोह के दौरान हआ। बच्चे की मौत के बाद परिवारभोपाल में दो साल का मासूम गर्म तेल की कड़ाही में गिर गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा बच्चे के बड़े भाई (ताऊ के बेटे) की सगाई समारोह के दौरान हुआ। बच्चे की मौत के बाद परिवार सदमे में है।

यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कई बार बच्चे को याद करते हुए बेहोश हो जाती हैं। होश में आकर फिर से रोने लगती हैं।

मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। एएसआई सुखबीर यादव ने बताया, शिव नगर में रहने वाले राजेश साहू का इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। राजेश के दो बेटे अक्षांश उर्फ अक्षांश (2) और आरू (7) हैं। 20 जनवरी सोमवार को राजेश के परिवार में सगाई का कार्यक्रम संस्कार गार्डन में था।

https://youtu.be/1C35f9IJkvA?si=8LWBZRlcI_E7Jx66

कार्यक्रम लगभग खत्म हो गया था और हलवाई भी चले गए थे। परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। तभी दो साल का अक्षांश खेलते-खेलते निकट मे रसोई बनाने के स्थान पर गर्म तेल की कड़ाही के पास पहुंच गया और अचानक गर्म तेल की कढ़ाई में गिर गया।

 

चबूतरे से फिसलकर सीधे कड़ाही में गिरा मृतक अक्षांश के चाचा विनोद साहू ने बताया कि गार्डन की रसोई में तेल से भरी कड़ाही रखी थी। वहां पर बने चबूतरे से स्लिप होने के बाद अक्षांश कढ़ाई में गिर गया। तत्काल उसे बाहर निकाला लेकिन वह काफी हद तक जल चुका था। बच्चे को सीधा बंसल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

https://youtu.be/BQ-UXYJde5s?si=Rv_6uinGROXYk96G

 

इससे एक दिन चले इलाज के बाद मौत अस्पताल में डॉक्टर ने बताया बच्चा 50 प्रतिशत तक झुलस गया है। मंगलवार की रात अक्षांश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भाई बोला- बचाने में हलवाई के हाथ भी जले बड़े भाई अंकित ने बताया कि मेरी सगाई में अक्षांश के साथ हादसा हुआ है। उस वक्त घर जाने की तैयारी में दो हलवाई खड़े थे। हादसा होते ही उन्होंने बच्चे को तत्काल तेल से निकाला।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!