स्कूल गेट के पास मिली युवक की लाश की हुई शिनाख्त ,pm के बाद शव को परिजनों को सौंपा।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

दोस्तों से मिलने का बोल घर से निकला था, सिर पर चोट के निशानस्कूल के चौकीदार ने सुबह करीब 7 बजे स्कूल के गेट पर मृत अवस्था में युवक को देखा। चौकीदार ने डीडी नगर थाना रतलाम को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल व पुलिस बल पहुंचा।

युटुब चैनल पर देखने k लिए ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

रतलाम निकटवर्तीय दंतोडा _ कनेरी के हाई स्कूल प्रिंसिपल आरसी मईड़ा ने बताया कि सुबह स्कूल खुलने के पहले चौकीदार ने मृत अवस्था में युवक को देखा था। स्कूल के गेट के पास दीवार के सहारे युवक को लेटा रखा था। चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले घर से निकला था ।

https://youtu.be/fqzRMs_nxLU?si=x83kW978CkTOwRx6

थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने बताया कि मृतक के परिजनों से बात हुई है। मंगलवार शाम वह अपने दोस्तों से मिलने जाने का बोल घर से निकला था। मर्ग कायम किया है। जांच कर रहे है।रतलाम के कनेरी गांव के शासकीय हाई स्कूल की बाउंड्रीवॉल के बाहर बुधवार सुबह 26 वर्षीय एक युवक की लाश मिली। मृतक युवक के सिर पर चोट के निशान थे। जबकि उसकी बाइक भी वहीं खड़ी थी।

https://naradhnews24.in

पुलिस ने आसपास गांव में तलाश कराया तो युवक की शिनाख्त हो पाई। मृतक की पहचान भरत पिता मोहन भाभर निवासी जेथपाड़ा थाना डीडी नगर रतलाम के रूप में हुई है। पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। शाम को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!