लाल पत्थर के बारीक टुकड़े के लिए सरपंच जितेंद्र, पाटीदार ने अपने गोरे हाथ व मुंह किया काला । शिकायत पर ई ओ डब्ल्यू SP से पड़ गया पाला ।।
20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मुरम निकालने की एनओसी के लिए मांगे थे 40 हजार ईओडब्ल्यू की दबिश:

रतलाम, 23 जनवरी।(नारद न्यूज़ 24)
आर्थिक अपराध शाखा (EOW) उज्जैन इकाई ने रतलाम जिले के हरियाखेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच जितेंद्र पाटीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सरपंच ने मुरम निकालने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के बदले 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। गुरुवार को सरपंच को रिश्वत की पहली किश्त 20 हजार रुपए लेते हुए जावरा बस स्टैंड के पास पकड़ा गया।
यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए आप लाईक और सस्क्राइव करे ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
शिकायत और कार्रवाई:
रतलाम के मोहन नगर निवासी पिंटू मुनिया ने 21 जनवरी 2025 को उज्जैन स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह हर्ष इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रतलाम में मैनेजर हैं और जावरा में जमीन विकास कार्य के लिए मुरम की आवश्यकता थी। सरपंच जितेंद्र पाटीदार ने प्रति ट्रक 200 रुपए की दर से कुल 40 हजार रुपए की मांग की।
शिकायत की पुष्टि के बाद ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सोनी के निर्देशन में एएसपी अजय कैथवास की अगुवाई में 10 सदस्यीय दल गठित किया गया। गुरुवार को दल ने योजना बनाकर जावरा बस स्टैंड के पास सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
https://naradhnews24.in/archives/18186
दल के सदस्य:
कार्रवाई में एएसपी अजय कैथवास, डीएसपी अमित कुमार भट्टी, निरीक्षक अनिल शुक्ला, रीमा यादव, उपनिरीक्षक अर्जुन मालवीय, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, विशाल बादल, गौरव जोशी, चंद्रशेखर, मनोज और भरत मंडलोई शामिल थे।
आगे की कार्रवाई:
डीएसपी अमित भट्टी ने बताया कि सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मामला जिला पंचायत रतलाम को भेजा जाएगा, और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पूरी खबरों को पढ़ने के लिए ????
ईओडब्ल्यू द्वारा की गई इस कार्रवाई से आगामी भविष्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है। प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाइयां आवश्यक हैं।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


