आजाद व उपाध्याय की प्रतिमा का हुआ अनावरण,
दत्तीगांव ने बदनावर में रेल लाईन लाने की उठाई मांग #############_@
संवाद दाता राजेश चौहान बदनावर ।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को ग्राम मुलथान में 18 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण ।
साथ ही दो प्रतिमाओं का अनावरण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल व महेंद्र सिंह पिपलीपाड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रहलादसिंह सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर यादव, महेंद्र सिंह सक्तावत, धर्मेंद्र शर्मा, अशोक सोनी, दिनेश गिरवाल, बाबूलाल जाट, शिवराजसिंह रघुवंशी, कुलदीप सिंह पिपलीपाडा, ईश्वर कटारा, गोविंदसिंह रघुवंशी, संजय सिंह मुंगेला, संतोष ढोलकिया, मुन्नालाल पटेल, नरेंद्र राठौड़, राजेंद्र सराफ, परमेश मेडा, नारायणसिंह देवड़ा, रामचन्द्र मेडा आदि विशेष अतिथि रूप में मंचासीन थे।
यूट्यूब चैनल पर क्लिक के लिए ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
ग्राम पंचायत सरपंच देवेंद्र मोदी, उपसरपंच अशोक राठौड़, पंचायत सचिव अहद मंसूरी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष हरीश झारानी, तेजू पटेल आदि ने अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया। ग्राम पंचायत सरपंच देवेंद्र मोदी ने स्वागत भाषण देते हुए पिछले दिन कहा कि आज का दिन मुलथाना के विकास का अहम दिन है। 18 करोड़ के विकास कार्य ने गांव की तकदीर व तस्वीर बदल दी है। आगामी दिनों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने व गांव को सीसीटीवी युक्त बनाने की योजना है। हमारा लक्ष्य है कि हम मुलथान को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करें।
* बदनावर क्षेत्र के विकास के लिए हम संकल्पित है,*
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की कई बुलंदियों को छू रहा है। 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। भेंसोला में स्थापित हो रहा मित्रा पार्क इसी की कड़ी है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग जिले की आंगनबाड़ियों के विकास को लेकर हमेशा संकल्पित है। हमने पूरे जिले में सबसे ज्यादा भवन बनाए हैं। किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव होता है जब वहां का जनप्रतिनिधि सजग व ऊर्जावान हो। ग्राम पंचायत मुलथान इसी का आदर्श उदाहरण है। इस क्षेत्र के विकास के लिए हम संकल्पित है।
https://youtu.be/i6hC7ALbG0g?si=15PiGTTUs9nFudkU
इसके पहले कार्यक्रम को पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाडा, राजेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, रतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश मेडा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र चौधरी ने किया। आभार ग्राम पंचायत के उप सरपंच अशोक राठौड़ ने माना।
पूरी खबरों को पढ़ने सुनने और देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ????
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक




