कई राज्यों से समाज जन हुए शामिल पाटीदार समाज का प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बुधवार को पिपलियामंडी स्थित पाटीदार समाज की धर्मशाला पर आयोजित 28 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 फरवरी 2025 रविवार को आयोजित किया गया।परिणय सूत्र में बंधें 14 जोड़े–

(टीवी ट्यूब चैनल पर देखने k लिए दी गई लिंक पर क्लिक ओर चैनल को सक्राइव कर देख सकते हैं आपके क्षेत्र की चलित ख़बर) ????????????????
अपलोड हो रही हैं ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट मंदसौर नीमच समिति के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार (मनासा खुर्द) व आयोजन समिति अध्यक्ष दिनेश पाटीदार (केलूखेड़ा) मिडिया प्रभारी जितेंद्र पाटीदार ने नारद न्यूज़24 को विवाह स्थल पर अपने व्यक्तव्य में बताया कि आने वाले समय मे खर्चीली शादियों से हटकर समाज में समानता का भाव लाने के लिए सभी समाज जनों ने आगामी भविष्य के सहयोग की बाते कही गई हैं।

आज समारोह आयोजित के अवसर पर मंचासिन ने अपने अपने समाज और संस्कृति सुधारक भाव व्यक्त किए ।
14 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधें। मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर सारी व्यवस्था जुटाई गई यह आयोजन पिपलियामंडी रेलवे ब्रिज के पास जेतपुरा सोनी रोड़ स्थित धर्मशाला में आयोजित किया गया।
जहां सुबह 7 बजे गणपति स्थापना, 7ः30 बजे बारातियों का आगमन व स्वागत, स्वल्पाहार, दोपहर 8 से 9 बजे, तोरण व वरमाला स्टेज प्रात 10 बजे से 11 बजे तक, प्राणिग्रहण संस्कार प्रात 11 बजे से दोप. 1 बजे तक, आशीर्वाद समारोह दोप. 1 बजे से 3 बजे तक, और बजे बिदाई की रस्में अदा की गई।

व्यवस्था संभालने के लिए भोजन समिति, जल समिति, स्वागत समिति, सजावट समिति आदि बनाई गई।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि बतौर श्री अरूण जी भीमावत पाटीदार विधायक शाजापुर, श्री नंदकिशोर जी पाटीदार प्रदेश महामंत्री मप्र पाटीदार समाज संगठन के साथ विशिष्ट अतिथी बतौर श्री अरविन्दानन्द गिरी जी महाराज मठाधिश बालाजी टेकरी पिपलियामण्डी, श्री हीरालाल जी पाटीदार चेयरमेन (म.प्र.) वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय जी पाटीदार (अध्यक्ष जिला पंचायत मंदसौर म.प्र.), श्री जीवन जी पाटीदार (पालडिया मारु मंदसौर) प्रदेश अध्यक्ष सरदार पटेल युवा संगठन, श्री शांतिलाल जी पाटीदार (माण्डा) पूर्व प्रांताध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज संगठन, श्रीमती भारती आशीष जी पाटीदार (रतलाम) प्रदेश महामंत्री म.प्र. पाटीदार समाज महिला संगठन, श्री नरेन्द्र जी पाटीदार (मंदसौर) भाजपा जिला मंत्री मंदसौर, श्री सुरेश जी पाटीदार (सिमलावदा), अध्यक्ष क्षेत्रीय पाटीदार समाज संगठन, रतलाम धार झाबुआ, श्री दिनेश जी पाटीदार (तितरोद मन्दसौर) जिलाध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज संगठन जिला मन्दसौर, श्रीमति भारती धीरज पाटीदार (मन्दसौर) जिला अध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज महिला संगठन मन्दसौर, श्री जमनालाल जी पाटीदार (तितरी) प्रांत प्रतिनिधी म.प्र. पाटीदार समाज संगठन, श्रीमती चेतना पाटीदार (रतलाम) उपाध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज महिला संगठन, श्री पुरुषोत्तम जी पाटीदार (भोपाल) ट्रस्टी-श्रीराम मंदिर उज्जैन, श्री विष्णुप्रसाद जी पाटीदार (मंदसौर) जिला अध्यक्ष पाटीदार ट्रस्ट मंदसौर, श्री डॉ. पी.एल. पाटीदार (मंदसौर) प्राध्यापक शा. कन्या महाविद्यालय मंदसौर, श्री मोहनलाल जी पाटीदार शिक्षक (रतलाम) पाटीदार जागृती पत्रिका, श्री दशरथ जी पाटीदार शिक्षक (मंदसौर) जिला निर्वाचन अधिकारी पाटीदार समाज संगठन, श्रीमती आशा राधेश्याम जी पाटीदार (रतलाम) प्रदेश अध्यक्ष नारी शक्ति जय सरदार सेना, श्री संदीप जी पाटीदार (मंदसौर) प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार पटेल युवा संगठन, श्री रवि (घोडा) जी पाटीदार (मंदसौर) जिला अध्यक्ष सरदार पटेल युवा संगठन, श्री कमलेश जी पाटीदार (पिपलिया विश्नीया) तहसील अध्यक्ष म.प्र. पाटीदार समाज संगठन मल्हारगढ विषेश रूप से मौजूद रहे, इस दौरान पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट मंदसौर नीमच व रतलाम के सभी पदाधिकारी व सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारी व नेतागण मौजूद रहे ।

और सामाजिक सुधार हेतु अपने विचार व्यक्त किए ,साथ ही पाटीदार समाज धर्मशाला पिपलिया मंडी पर प्रस्तावित मां अम्बे मंदिर निर्माण हेतु उपस्थित अतिथियों और समाजजनों के माध्यम से लगभग 10 लाख रुपए की राशि भेट की गई।
https://naradhnews24.in
सफल आयोजन की सभी उपस्थित समाज जनों ओर अतिथियों द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन समिति की सराहना की गई। आभार आयोजन समिति अध्यक्ष दिनेश पाटीदार केलुखेड़ा (नीमच) द्वारा सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए सभी आमंत्रित मेहमानों,सामाजिक बंधुओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया ????????
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


