पुलिस मुख्यालय द्वारा गुम अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा व श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग सैलाना श्रीमति नीलम बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश/दस्तयाबी हेतु तत्काल टीम गठित की जाकर 03 नाबालिग बालिकाओ को दस्तयाब करने में सफलता पाई गई।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
1.दिनांक 18.01.2024 को फरियादीया शम्भुडीबाई पति रमेश भाभर जाति भील उम्र 45 साल निवासी सरवन द्वारा अपनी नाबालिक लडकी उम्र 15 साल के अपहरण की रिपोर्ट थाना सरवन पर की गई । फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना सरवन पर अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(दस्तयाबी दिनांक 05.02.2025)
यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
2.दिनांक 04.02..2025 को फरियादी शान्ति पिता कानजी खराडी भील उम्र 51 साल निवासी ग्राम सांकड़ थाना सरवन द्वारा अपनी नाबालिक लडकी उम्र 17 साल के अपहरण की रिपोर्ट थाना सरवन पर की गई । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सरवन पर अपराध क्रमांक 29/2025 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(दस्तयाबी दिनांक 05.02.2025)
3.दिनांक 20.01.2025 को फरियादीया सुगनाबाई पति भेरुसिंह डामोर भील उम्र 37 साल निवासी सोमारुण्डी कला थाना सरवन द्वारा अपनी नाबालिक लडकी उम्र 16 साल के अपहरण की रिपोर्ट थाना सरवन पर की गई । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सरवन पर अपराध क्रमांक 15/2025 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(दस्तयाबी दिनांक 03.02.2025)
*सराहनीय भूमिका-* निरीक्षक रणजीत सिंगार थाना प्रभारी सरवन, उनि जी.एल. भुरिया, उनि जगदीशसिंह तोमर, कार्य.सउनि सोबान सिंगाड, कार्य.प्र.आर.485 गजेन्द्रसिंह झाला, कार्य.प्र.आर.97 मेहताबसिंह यादव, आर.324 हिम्मतसिंह राठौर, आर.896 विमल निनामा, म.आर.758 नेहा पांचाल, म.आर.1118 तुलसी राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


