शनिवार एक करोड़ 22 लाख श्रद्धालु प्रयाग में लगा जाम ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

महाकुंभके परम प्रयाग में एक बार फिर से लोगों की भीड़ आनी शुरू हो गई है। 27वें दिन शनिवार एक करोड़ 22 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।
लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते प्रयागराज आने वाली अधिकतर सड़कों पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। लाखों की तादाद में लोग प्रयागराज के बाहर जाम में फंसे हुए हैं। वहीं प्रयागराज संगम घाट तक पहुंचने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

भारी भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थल व रूटों पर आपात प्लान लागू कर दिया गया है। अगर बात प्रयागराज आने वाले रूट की करें तो फाफामऊ से प्रयागराज, झूंसी से प्रयागराज, जसरा से प्रयागराज आने वाले रास्तों पर भारी जाम लगा हुआ है। वाराणसी और मिर्जापुर हाईवे पर शनिवार को पांच-पांच किमी तक वाहनों की कतार लग गई है। संगम से 10 से 15 किलोमीटर पहले से ही वाहन रेंग रहे हैं। हाईवे से शहर में आने वाले प्रमुख मार्ग दिन में पूरी तरह से चोक हो गए हैं। इसके अलावा अंतरजनपदीय डायवर्जन प्वाइंटों से लेकर जनपदीय सीमाओं पर भी वाहनों की कतार लगी।वाराणसी व मिर्जापुर हाईवे पर सुबह ही पांच-पांच किमी का जाम लग गया। नैनी में नए यमुना पुल से लेकर सरगम चौराहे तक तो झूंसी में शास्त्री ब्रिज से लेकर अंदावा तक वाहनों की कतार लगी रही। पुराने यमुना पुल पर भी भीषण जाम रहा। नए पुल पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था, ऐसे में चौराहा पूरी तरह से चोक हो गया।
शहर में इन जगहों पर भीषण जाम
फाफामऊ, नैनी और इंडियन प्रेस चौराहा सहित कई जगहों पर यात्रियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। फाफामऊ में एक महामंडलेश्वर अपने कई वाहनों के साथ जाम में फंसे थे।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!