रात्रि गश्त के दौरान किसान का चना चोर गिरोह को पकड़ा ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

थाना डीडी नगर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान किसान का चना चोर गिरोह को पकड़ा ।

*घटना का विवरण –* थाना स्टेशन रोड चौकी सालाखेड़ी अंतर्गत मांगरोल फांटा स्थित दाल मिल से 01 क्विंटल डालर चना एवं 04 क्विंटल देशी चना चुराकर अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए थे। फरियादी पारस चोपड़ा की रिपोर्ट पर धारा 303(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

 

*पुलिस कार्यवाही का विवरण–* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी गश्त करने तथा गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश प्रदान किए गए है।

नारद न्यूज़ 24 के यूट्यूब टीवी चैनल पर देखने k लिए ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में थाना डीडी नगर क्षेत्र में रात्रि में आम जन के जान माल की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर चेक करते वहां में तीन व्यक्ति बैठे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा तीनों को रोककर वाहन की तलाशी करते वाहन में 5 बोरी चने मिले।

पुलिस द्वारा चने के बारे में पूछताछ करते संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत मांगरोल फांटा स्थित दाल मिल से 01 क्विंटल डालर चना एवं 04 क्विंटल देशी चना चुराकर ले जा रहे थे। सूचना पर चौकी सालाखेड़ी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रमेश गामड़ मंगरोल फांटा स्थित राजलक्ष्मी दाल मिल पर चौकीदारी का कार्य करता है। रमेश द्वारा अपने तीन साथियों की मदद से इस संबंध में थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 104/25 धारा 303(2) बी एन एस का पंजीबद्ध किया गया।

फर्जीवाड़े पर एक्शन ????

https://naradhnews24.in/archives/18340

*गिरफ्तार आरोपी–*

*1.* किशोर पिता शंभू गरवाल उम्र 30 वर्ष निवासी भूतिया

*2.* तोलिया पिता मानसिंह गरवाल उम्र 30 वर्ष निवासी भूतिया

*3.* सोहन पिता शंकर डामर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भूतिया

*4.* रमेश पिता मान जी गामड़ उम्र 40 वर्ष निवासी जामपाड़ा रावटी

 

*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी डीडी नगर, निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशन रोड, उनि राजेंद्र चौहान थाना डीडी नगर, उनि मुकेश यादव चौकी प्रभारी सालाखेड़ी, प्र आ लखन यादव, प्र आर नीलेश पाठक, आर संदीप कुमावत की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather