उज्जैन रुद्रसागर पर 22.5 करोड़ का पुल तैयार: ।
अब श्रद्धालु पार्किंग से सीधे श्री महाकाल लोक जा सकेंगे Chief Minister मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में रुद्रसागर पर बने पुल का लोकार्पण करेंगे।

रुद्रसागर पर 22.5 करोड़ की लागत पुल बनाया गया है। इसकी लंबाई 200 मीटर व चौड़ाई 9 मीटर है। श्रद्धालु कम से कम चलकर महाकाल के दर्शन कर सकें, इसके लिए इसका निर्माण किया गया है। ये पुल श्रद्धालुओं को मुख्य पार्किंग से सीधेश्री महाकाल लोक तक जाने के काम आएगा। पुल से श्रद्धालु लाइट एंड साउंड शो भी देख सकेंगे।
महाशिवनवरात्रिः महाकाल को 9 दिन लगेगा सूखे मेवों काभोगमहाशिवनवरात्रि महापर्व पर 17 से 25 फरवरी तक महाकाल को नौ दिन तक संध्या आरती में प्रतिदिन सूखे मेवों का भोग लगेगा। नौ दिन तक जलाधारी को 50 किलो हल्दी के साथ चांदी के पात्र में उबटन अर्पित किया जाएगा। मंदिर के मुख्य शिखर की धुलाई व मंदिर रंग-रोगन (पुताईकोटितीर्थ कुंड की सफाई, गर्भगृह व अन्य परिसर आदि की सफाई की जा रही है।
यूटुब पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
एक मार्च को पंच मुखारविंद दर्शनः 27 फरवरी को सुबह सप्तधान शृंगार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार होने वाली भस्मआरती होगी। 1 मार्च को पंचमुखारविंद (5 स्वरूप एक साथ) के दर्शन होंगे।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


