476 करोड़ से निर्मल होगी शिप्रासिंहस्थ के लिए सरकार की बड़ी योजना, सीएम डॉ. यादव आज को करेंगे भूमिपूजन ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

476 करोड़ से निर्मल होगी शिप्रासिंहस्थ के लिए सरकार की बड़ी योजना, सीएम डॉ. यादव आज को करेंगे भूमिपूजन ।

जमीन के अंदर बिछाई जाएगी 475 किमी लंबी लाइन नारद न्यूज़ उज्जैन।

 सिंहस्थ से पहले उज्जैन की शिप्रा नदी गंदे नालों के पानी से पूरी तरह मुक्त होने की उम्मीद जागी है। मध्यप्रदेश सरकार ने इसके लिए 476 करोड़ रुपए की योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इसका भूमिपूजन करेंगे। सरकार सौ करोड़ रुपयों से अधिक राशि इसमें सिंहस्थ योजना से देगी। इससे 475 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन जमीन के अंदर बिछाई जाएगी जिससे शिप्रा नदी में गंदा और प्रदूषित पानी न मिले। भूमिपूजन करने के बाद प्रशासन युद्धस्तर पर इसका काम शुरू करेगा।

 

डाली जाएगी लाइन एसटीपी प्लांट लगेगा

 

पीएचई के कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर ने बताया योजना के तहत 476 करोड़ रुपयों से 475 किमी लंबी लाइन डाली जाएगी और टाटा प्रोजेक्ट से दक्षिण क्षेत्र में मक्सी रोड, नागझिरी आदि वार्ड जो छूट गए हैं, उनको इसमें जोड़ा गया है। इससे गंदा और प्रदूषित पानी शिप्रा नदी में नहीं जाएगा। उपयंत्री शिवम दुबे को यह प्रोजेक्ट सौंपा गया है। योजना के तहत 8 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा।

 

भूमिपूजन की तैयारी

सीवरेज प्रोजेक्ट बन गया है। इसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा 15 फरवरी को संभावित है। इसकी तैयारी कर रहे। -एनके भास्कर

कार्यपालन यंत्री, पीएचई नगर निगम निर्मलता पर फोकस

 

शिप्रा नदी को सिंहस्थ से पहले निर्मल बनाने की मंशा राज्य सरकार की है। इस योजना पर विभिन्न स्तरों पर काम चल रहा है। सीवरेज प्रोजेक्ट भी इसी योजना के तहत तैयार किया गया है।

– नीरज कुमार सिंह, कलेक्टर।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!