रतलाम जावरा शहर के खाचरोद रोड़ पर स्थित जैन मंदिर श्री राजराजेन्द्र वाटिका मे हुई चोरी के आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

*कस्बा जावरा शहर के खाचरोद रोड़ पर स्थित जैन मंदिर श्री राजराजेन्द्र वाटिका मे हुई चोरी के आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*घटनाक्रम :-* दिनांक- 03.01.2025 को फरियादी सुरेश चौरड़िया पिता बाबुलाल चौरड़िया उम्र 60 वर्ष निवासी स्टेशन रोड़ जावरा ने रिपोर्ट किया कि 02 – 03.02.2025 की रात्री मे कोई अज्ञात बदमाश मंदिर के ताले तोड़कर मंदिर में घुसकर दानपेटी तौड़कर उसमे रखी सिल्लक 5 से 10 हजार रुपये करीबन ले गया है जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक- 29/2025 धारा- 331(2),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
https://youtu.be/W_nUe3xgu3M?si=94vj0FOUhfSRklul
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-* रतलाम पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये । जिसमें मामला जावरा शहर के जैन मंदिर का होने से थाना प्रभारी जावरा शहर द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये । सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपीयो को ट्रेस किया गया जो अपराध सदर मे चोरी करने वाले आरोपी ललीत पिता दिलीप दरकुनिया निवासी हाथीखाना जावरा एवं आलिशान उर्फ अली पिता युसुफ खान निवासी हाथीखाना जावरा के होना पाये गये जो उक्त दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से चोरी किये हुए नगदी 3000 रुपये एवं चोरी की घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल किमती 60,000 रुपये कुल मश्रुका 63,000 रुपये का जप्त किया गया ।
*गिरफ्तार आरोपी –*
 *1.* ललीत पिता दिलीप दरकुनिया उम्र 30 साल निवासी हाथीखाना जावरा
*2.* आलिशान उर्फ अली पिता युसुफ खान उम्र 30 साल निवासी हाथीखाना जावरा
*जप्त मश्रुका –* 3000 रुपये नगदी एवं घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल किमती 60,000 रुपये कुल जप्त मश्रुका 63,000 रुपये ।
       यूट्यूब चैनल पर क्लिक कर देख सकते हैं अन्य खबर ????????????????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
*सराहनीय भुमिका -* निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि.लक्ष्मीनारायण गिरी, प्रआर.जाकिर खान , मृदंग सातपुते , अजय कुमार दुबे , आरक्षक नितिन सक्सेना , रामप्रसाद मीणा , ललीत जगावत , यशवन्त जाट , राधेश्याम चौहान , राजेश पंवार , जीवन विश्वकर्मा , अभय चौहान , दिपक यादव , शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया , सोनपाल , लक्ष्मण नागदा , नारायणसिंह , आकाश परिहार , मोहित नोगिया , चन्द्रपालसिंह तथा सायबर सेल रतलाम के उनि.राजा तिवारी, आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रही है ।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!