चोरी हुई फारचुनर कार एवं मोटरसाईकिल की बरामदगी एवं चोरी मे लिप्त आरोपी को पकडने मे बड़ी सफलता

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

                  पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वी.डी.जोशी के नेतृत्व मे थाना औघोगिक क्षैत्र पर गठित टीम द्वारा चोरी गयी फारचुनर कार की बरामदगी एवं चोरी मे लिप्त आरोपी को पकडने मे सफलता प्राप्त की है।
*घटनाओं का संक्षिप्त विवरण-*
(1) दिनांक 16.02.2025 को फरियादी का रिचीक्रेन सर्विस आफिस के सामने सृजन कालेज रोड रतलाम से फारचुनर कार क्रमांक MP43CB4942 कीमती 4800000/ रूपये की चोरी होने पर दिनांक 16.02.2024 को फरियादी गुरप्रितसिह पिता सुरेन्द्रसिह धीमन उम्र 35 साल निवासी बी-165 अलकापुरी रतलाम की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 139/2024 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
टीवी ट्यूब चैनल पर क्लिक करें और लाईक सब्सक्राइब कर जान सकते हैं ताजा खबरों का पर्दाफाश का ज़ख़ीरा ????????????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम के आदेश के पालन मे थाना स्तर पर तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया एवं चोरी गयी कार एवं अज्ञात आरोपी की पतारासी हेतु सम्भावित सभी रुट पर नाकाबंदी कर चेकिंग की गयी तथा घटना स्थल पर आरोपी के आये फुटेज के आधार पर सम्भावित सभी स्थानो के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये घटना स्थल पर आरोपी के आये फुटेज के आधार पर संदेही आशुतोष पिता राजीव पाठक उम्र 24 वर्ष निवासी बोरीवली मुंबई को जिला सागर के कून्दरू के जंगल से अभिरक्षा मे लेकर गहनता से पुछताछ करने पर रतलाम से फारचुनर कार को चोरी करना स्विकार किया बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी फारचुनर कार क्रमांक MP43CB4942, चेसिंस नम्बर MBJAA3GS000566078, इंजन नम्बर 1GDA619356 को जप्त की गयी। आरोपी के कब्जे से अन्य वाहनो की नम्बर प्लेट एवं वाहन पर लगायी गयी अन्य नम्बर के बारे मे एवं चोरी गये वाहन की चाबी के बारे मे पुछताछ की गयी जिस पर से आरोपी ने चोरी गयी फारचुनर वाहन की चाबी रिचीक्रेन सर्विस आफिस की दिवार फांदकर अंदर कुदकर चोरी करना बताया। प्रकरण मे आरोपी के विरुद्ध लगातार चोरी करने की धारा 331(4),305(ए) Bns एवं वाहन की पहचान छुपाने के लिये अन्य वाहन के नम्बर प्लेट लगाने के लिये BNS की धारा 345(3) का इजाफा किया गया। आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने के लिये रैकी करने हेतु रेल नगर रतलाम से एक मोटरसाईकिल भी चोरी करना बताया जिसे भी आरोपी की निशादेही से जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध मुम्बई मे भी चोरी के अपराध पंजीबद्ध है।

यूट्यूब पर देखने k लिए ???? ????

https://youtu.be/BJXztkaTZZU?si=N3gxIPcK8trEPg2h
*गिरफ्तार आरोपी –*
*1.* आशुतोष पाठक पिता राजीव पाठक उम्र 24 वर्ष निवासी बोरीवली मुंबई महाराष्ट्र
*आपराधिक रिकॉर्ड–* ICJS पोर्टल के माध्यम से जानकारी लेते पता चला कि आरोपी आशुतोष के विरुद्ध पूर्व में भी मुंबई महाराष्ट्र में लूट का मुकदमा दर्ज है।
*जप्त मश्रुका –* फारचुनर कार क्रमांक MP43CB4942 किमती 4800000/ रूपये (अडतालीस लाख रुपये)
मोटरसाईकिल हीरो पेशन प्रो क्रमांक MP43DT9929 किमती 40000/- रुपये
*महत्वपूर्ण भूमिका :-* उक्त आरोपी को पकडने एवं चोरी गया माल मश्रुका बरामद मे अति. पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया ,थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम के थाना प्रभारी उनि. वी.डी.जोशी ,उनि.रायसिह परमार, सउनि. प्रदीप शर्मा,सउनि.कैलाश सैनी,प्रआर 104 नौशाद खान ,आरक्षक 289 रवि चंदेल, आर.682 महेन्द्रसिंह आर 15 अभिषेक पाठक ,आर 161 अर्जुन खिंची, आर.189 विजय वसुनिया,आर 950 लंकेश पाटीदार,आर 971 सुमित बघेल एवं थाना खुरई शहर/ग्रामीण जिला सागर के निरीक्षक शशी विश्वकर्मा ,आर 1329 जयेन्द्रसिह सेंगर,आर 1537 सुरज शर्मा,आर 1315 शिवकरणसिह तोमर,आर 1805 सचिन यादव,आर 1487 सुरत प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!