त्रिवेणी के अमृत जल से स्नान कर पुण्य के भागीदार बने उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

महाकुंभ नगर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम आने वालों का आंकड़ा 59 करोड़ पहुंच गया है। इस अमृत काल में पुण्य की डुबकी से कोई छूट न जाए, सभी की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए योगी सरकार ने प्रदेश की जेल में बंद कैदियों के लिए भी बड़ी पहल की है। प्रयागराज की सेंट्रल नैनी जेल और जिला जेल के हजारों कैदियों को भी इसका अवसर मिला। यह पावन अवसर पाकर कैदी भाव-विभोर हो गए।
यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

महाकुंभ नगर, 21 फरवरी ()। प्रयागराज महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम आने वालों का आंकड़ा 59 करोड़ पहुंच गया है। इस अमृत काल में पुण्य की डुबकी से कोई छूट न जाए, सभी की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए योगी सरकार ने प्रदेश की जेल में बंद कैदियों के लिए भी बड़ी पहल की है। प्रयागराज की सेंट्रल नैनी जेल और जिला जेल के हजारों कैदियों को भी इसका अवसर मिला। यह पावन अवसर पाकर कैदी भाव-विभोर हो गए।
इस

प्रयागराज महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने को उमड़ रहे आस्था के जन सैलाब ने अब तक के सभी पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक महाकुंभ में करीब 59 करोड़ लोग संगम में पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। योगी सरकार ने प्रदेश में जेल में बंद कैदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अब उन्हें भी इस पुण्य में भागीदारी बनने का अवसर दिया है।
प्रदेश की सभी 62 जेलों के कैदियों ने त्रिवेणी के पुण्य जल से स्नान किया है। इसके लिए जेल के अंदर ही बड़े-बड़े हौज बनाए गए, जिसमें त्रिवेणी से लाया गया पवित्र जल मिलाया गया। इसी जल से स्नान कर जेल में बंद कैदी भी पुण्य में भागीदारी बने हैं। प्रयागराज की सेंट्रल नैनी जेल में भी इसके लिए भव्य व्यवस्था की गई।
नैनी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल बताते हैं कि नैनी जेल में इस समय 1,700 से अधिक कैदी हैं। इनमें 1,400 से अधिक कैदियों को त्रिवेणी के पावन जल से स्नान का अवसर मिला है। शासन के निर्देश पर त्रिवेणी से एक कलश में पावन जल लाया गया। जेल के अंदर विधि-विधान से उसका पूजन किया गया और फिर इसी जल को जेल के अंदर बनाए गए कुंड में डाल दिया गया। इसी जल से जेल के कैदियों ने पुण्य स्नान किया है।
प्रयागराज की सेंट्रल नैनी जेल के अलावा जिले की जिला जेल के बंदियों को भी अमृत काल में संगम के पुण्य जल से स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर मिला। प्रयागराज जिला जेल की वरिष्ठ अधीक्षक अमिता दुबे बताती हैं कि जेल में वर्तमान में 1,300 से अधिक बंदी हैं। इनमें 1,000 से अधिक बंदियों को महाकुंभ के जल से पुण्य स्नान के लिए व्यवस्था की गई। संगम से लाए गए पवित्र जल को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद उसी जल से कैदियों ने पुण्य स्नान किया है।
जेल में बंद इन कैदियों ने संभवत कभी सोचा भी न होगा कि सलाखों के अंदर रहते हुए भी उन्हें 144 साल के इस दुर्लभ संयोग में त्रिवेणी के पावन जल में स्नान का अवसर मिल पाएगा। लेकिन, प्रदेश की योगी सरकार ने कैदियों के लिए इसकी व्यवस्था कर दी। इन कैदियों को त्रिवेणी में ले जाकर स्नान कराने की कानूनी और सुरक्षा की समस्याओं को देखते हुए जेल के अंदर ही इनके त्रिवेणी के पावन जल से स्नान की व्यवस्था की गई। जैसे ही त्रिवेणी से मंगवाए गए जल से इन कैदियों ने पुण्य स्नान किया, कैदियों के हर हर गंगे के उद्घोष से पूरा जेल परिसर गूंज गया। उत्तर प्रदेश की जेलों में वर्तमान में लगभग 90 हजार बंदी निरुद्ध हैं।
–आईएएनएस
एबीएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

पूरी ख़बर पोर्टल पर देखने k लिए ???????????? दी गई लिंक पर क्लिक करें

https://naradhnews24.in

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather