रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे पर केदारेश्वर घाट के पास हुआ बड़ा हादसा,शुक्रवार शाम को पुलिया के मोड़ पर अनाज से भरा टाला 25 फीट खाई में जा। गिरा। हादसे में तीन लोगों की दबने से मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
रतलाम से लगभग 28 किलोमीटर दूरी पर ग्राम आंबाकुड़ी के मोड़ पर ट्रक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर कर पलटी खाते हुए खाई में जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला।????????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
हादसे के बाद देखते ही देखते लोगों की लगी भीड़ जमा हो गई। घटना स्थल पर 3 की मौत, और एक गंभीर घायल हो गया।
हादसे में चंदू (45) पिता नारजी मईड़ा निवासी इंद्रावल कला (सरवन), ईश्वर (25) पिता पुंजा मईड़ा निवासी कलवानी (सरवन) और ट्राला ड्रायवर केशरीमल पिता भीमा निवासी आंबापुरा जिला बांसवाड़ा(राजस्थान) की मौके पर ही मौत हो गई। सुभाष (25) पिता प्रभु डाबी निवासी आंबापुरा जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरवन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया।





