हत्या के आरोपी ने थाने के अंदर खुद को आग लगा ली रतलाम।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

 

आग बुझाने में 4 पुलिसकर्मियों के हाथ झुलस गए। युवक को अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया है।

 

हत्या के आरोपी द्वारा थाने में खुद को आग लगाने की घटना ने जिले में सनसनी फैला दी है। इस घटना में आरोपी के साथ आग बुझाने की कोशिश कर रहे चार पुलिसकर्मी भी झुलस गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ???? ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है, जब हत्या के आरोपी अजय पंवार (35) नशे की हालत में डीडी नगर पुलिस थाने पहुंचा। अजय पहले से ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आया था। थाने में उसने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने के बावजूद उसने शोर-शराबा करते हुए माचिस जलाकर खुद को आग लगा ली। इस घटना में अजय 50 प्रतिशत तक झुलस गया।

आग बुझाने की कोशिश में हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र मेवाड़ा, कॉन्स्टेबल राकेश, एएसआई मुरली मकवाना और पुलिसकर्मी जगदीश के हाथ झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजय को इंदौर रेफर कर दिया गया।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अजय पंवार पर हत्या समेत छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह शहर में एक ऑटो चालक की हत्या का आरोपी है, जिसके लिए अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हाल ही में वह जमानत पर था।

जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी को अजय ने कुछ गवाहों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया था। उसने आरोप लगाया था कि 28 दिसंबर को ईश्वर नगर निवासी करण कटारा, राहुल कटारा, मुकेश कटारा, कला कटारा, अनीता कटारा, विकास पोरवाल और आयन ने उससे मारपीट की थी।

 

 

 

 

घ आईपीटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस पूरी घटना की जिम्मेदारी किसकी है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!