पाकिस्तान की मस्जिद में भीषण बम विस्फोट… जेयूआई-एस नेता मौलाना हामिद उल हक हक्कानी समेत 16 की मौत….कई घायल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

पाकिस्तान की मस्जिद में भीषण बम विस्फोट… जेयूआई-एस नेता मौलाना हामिद उल हक हक्कानी समेत 16 की मौत….कई घायल
पाकिस्तान : शुक्रवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में जामिया हक्कानिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। हमले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-S) के प्रमुख मौलाना हमीद-उल-हक भी घायल हुए हैं। यह मदरसा तालिबान नेताओं, मोल्ला उमर और सिराजुद्दीन हक्कानी जैसे आतंकियों को प्रशिक्षण देने के लिए जाना जाता है। यह विस्फोट मदरसे के मुख्य हॉल में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ है। शुरुआत जांच के अनुसार, यह एक आत्मघाती हमला था। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौलाना हमीदुल हक हक्कानी विस्फोट का टारगेट थे। मौलाना हमीदुल हक हक्कानी एक राजनीतिज्ञ और इस्लामी विद्वान थे और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (SAMI) के प्रमुख थे। बताया जा रहा है कि इस फिदायीन हमले में जेयूआई-एस नेता मौलाना हामिद उल हक हक्कानी और उनके बेटे की भी मौत हो गई है।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather