नारद न्यूज़ 24 उज्जैन समाचार,,,,एक महिला अपनी बेटी को लेकर मोहल्ले में रहने वाले प्रेमी के साथ भाग गई। पति ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी ।
स्वयं भी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। पत्नी वियोग में पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली ।
यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए दी गई लिंक को सस्क्राइव करें ???? ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
रसूलपुरा मोहल्ला महिदपुर में रहने वाले 45 वर्षीय कालू पिता देवीसिंह ने बाजार में जहर खाया और घर आकर सो गया। कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगडऩे लगी। बहन शांता ने पूछा तो बोला मैंने जहर खा लिया है। परिजन उसे पहले महिदपुर अस्पताल ले गए जहां से उज्जैन रैफर किया गया।

यहां उपचार के दौरान कालू सिंह की मृत्यु हो गई। उसकी बहन शांता ने बताया कि कालू की पत्नी मधु 15 दिन पहले अपनी बेटी के साथ मोहल्ले में रहने वाले राजा ढोली के साथ भाग गई थी। कालू ने उसकी तलाश की और पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तभी से कालू गमगीन रहने लगा था।
मृतक का नाम कालू पेंटर था और घरों में रंगाई पुताई का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
उसकी 20 साल पहले शादी हुई थी। दो बेटियों में से एक बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी को मधु साथ लेकर चली गई। कालू इसी बात से दुखी था जिस कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

शांताबाई ने बताया कि मधु अपनी बेटी के साथ घर में रखे डेढ़ लाख रुपए नकद व सोने-चांदी के आभूषण लेकर राजा ढोली के साथ भागी। उसकी गुमशुदगी थाने में लिखाने के साथ पुलिस को यह भी बताया था कि वह प्रेमी के साथ भागी है।

Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


