पगड़ी रस्म पर तगड़ी धर्म की आस्था पाटीदार समाज परिवार ने किया पुनीत कार्य।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

जिला मंदसौर के प्रतिष्ठित परिवार ने बुधवार को दिवंगत श्री दयाराम जी पाटीदार (रुपाणिया) की पुण्य स्मृति में पगड़ी रस्म और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर उनके सुपुत्र श्री बालमुकंद पाटीदार ने समाज की भावनाओं को सम्मान देते हुए, पिताश्री के नाम से विभिन्न संस्थाओं और धार्मिक स्थलों को कुल ₹1,09,700/- की राशि का दान प्रदान किया।

यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक को सस्क्राइव जरूर करें,, और पाएं ताज़ा अपडेट खबरसच का पर्दाफाश।????????????????????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424
उपयुक्त प्राप्त जानकारी संवाद दाता लक्ष्मीनारायण जी पाटीदार ने नारद न्यूज़24 को बताया,,

स्व. श्री दयाराम जी पाटीदार, जो भारतीय किसान संघ जिला मंदसौर के कोषाध्यक्ष रहे, एक सादगीपूर्ण, मिलनसार और उच्च विचारों के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने न केवल किसान संघ के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया, बल्कि पाटीदार समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं अन्य सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पगड़ी रस्म और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में निम्न संस्थाओं को दान राशि दी गई:
1. पाटीदार समाज धर्मशाला लसुडावन – ₹21,000
2. पाटीदार समाज धर्मशाला, रेलवे ब्रिज के पास, जेतपुरा अमरपुरा रोड पिपलिया मंडी मंदसौर – ₹21,000
3. श्री अखिलानंद सरस्वती ग्रामीण गौशाला दलोदा – ₹21,000
4. श्री राधा कृष्ण गौशाला लसूडावन – ₹11,000
5. श्री वीर बालाजी मंदिर लसुडावन (प्याऊ निर्माण हेतु) – ₹11,000
6. मुक्तिधाम लसुडावन – ₹11,000
7. श्री अम्बे माता मंदिर नई आबादी लसुडावन – ₹5,100
8. माँ खोडियार माता मंदिर तिलगारा, जिला धार – ₹2,500
9. पाटीदार जागृति न्यास मंदसौर – ₹2,100
10. शासकीय प्राथमिक विद्यालय लसुडावन (छत पंखा हेतु) – ₹1,800
11. श्री राम जानकी मंदिर लसुडावन – ₹1,100
12. भारतीय किसान संघ मंदसौर – ₹1,100
इस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पंडित बसंती लाल जी शर्मा, पंडित हरिओमजी पाराशर धुंधडका, श्री लक्ष्मीनारायण जी पाटीदार भोपाल, प्रोफेसर बसंती लाल जी पाटीदार, डॉ. पूरा लाल जी पाटीदार, श्री दिनेश जी पाटीदार, श्री विश्राम जी पाटीदार,प्रलाद पाटीदार मंत्री पाटीदार विकास ट्रस्ट और अन्य सम्मानित समाजजन ने दिवंगत श्री दयाराम जी पाटीदार की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
पाटीदार परिवार ने इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, सहयोग और धर्मनिष्ठा की मिसाल पेश की और अपने पिता श्री की पुण्यतिथि पर उनकी महानता को साकार किया।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!