रतलाम शहर बकाया राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकान व 2 गुमटी सील, एक दिन में 3.88 लाख बकाया राशि की हुई वसूली।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रतलाम नगर निगम से संबंधित करो की शत-प्रतिशत वसूल किये जाने के निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत नगर निगम के राजस्व अमले ने कार्यवाही करते हुए बकाया राशि जमा नहीं कराने पर 3 दुकान एवं 2 गुमटियों को सील किया वहीं 3,88,254/- की राशि दुकान-गुमटी किराया बकाया के रूप में वसूल की।

यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ???? ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर निगम के राजस्व अमले द्वारा दुकान-गुमटी किराये की बड़ी राशि जमा नहीं कराने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए हेमा पुष्पा-रणवीर सिंह, अमृतलाल मेसर्स होम चॉईस स्टेडियम के पीछे तथा नरेन्द्र कुमार मेसर्स नवरत्न एम्पोरियम न्यू रोड की दुकान को सील किया गया।
इसके अलावा गुमटी क्रमांक 183 आयना डेंटिग-पेंटिग व गुमटी क्रमांक 186 मॉं स्टील रेलिंग वर्क्स सज्जन मिल रोड की गुमटी को सील किया गया। श्री राम ज्यूस सेंटर से बकाया राशि का चेक और राजाराम पन्नालाल व श्रद्धा देवी ओमप्रकाश से बकाया राशि नगद प्राप्त कर रशीद बनाई गई।

इसके अलावा राजस्व अमले द्वारा निगम स्वामित्व के विभिन्न मार्केट की दुकानों के दुकानदारों व गुमटी संचालकों से 3,88,254/- की राशि दुकान-गुमटी किराया बकाया के रूप में वसूल की। नगर निगम द्वारा दुकान-गुमटी की बकाया राशि वसूलने तथा राशि जमा नहीं कराने पर दुकान-गुमटी सील करने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

उक्त कार्यवाही राजस्व प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार के निर्देशन में ऋषि पंड्या,, पवन सोलंकी, राजेश डोडियार, विष्णु कुमावत, मुकेश मेहता, महेश व्यास, विजय कपूर, कुंदन सिंह आदि के द्वारा की गई।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!