चोरी गई 20 क्विंटल लहसुन एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली जप्त*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

*????थाना नामली पुलिस द्वारा दो खेतों से लहसुन चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
*???? चोरी गई 20 क्विंटल लहसुन एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली जप्त*
*संक्षिप्त विवरण -* फरियादी अम्बाशंकर पिता रामरतन जी कुमावत निवासी चारभुजा मंदिर के पास नामली ने थाना नामली पर रिपोर्ट लिखवाई कि दिनांक 16 – 17 मार्च की दरमियानी रात्री में कलोरीखुर्द रोड़ स्थित फरियादी अंबाशंकर कुमावत के खेत पर रखी लहसुन एवं खेत के पड़ोसी द्वारका धारवा के खेत पर रखी लहसुन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर थाना नामली पर अपराध क्रं. 95/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ???? ????
 https://www.youtube.com/@naradhnews2424
*पुलिस कार्यवाही का विवरण –* श्रीमान
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराध (चोरी,नकबजनी, लूट) की घटनाओं में माल मुल्जिम की पतारसी कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जो निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) श्री किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी नामली श्री पी.आर. डावरे व थाना नामली की टीम द्वारा उक्त लहसुन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास क्षैत्र के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये एवं मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
          दिनांक 22.03.2025 को मुखबिर की सूचना पर ताराचन्द्र पिता कचरूलाल राठौर निवासी वार्ड नं.15 स्टेशन रोड़ नामली को किलकारी गार्डन के पास पंचेड़ रोड़ पर ट्रेक्टर ट्राली में चोरी की लहसुन भरकर ले जाते पकड़ा। आऱोपी ताराचन्द्र से पुछताछ करते आरोपी ने अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर अम्बाशंकर और द्वारका धारवा के खेत से लहसुन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ताराचन्द्र के कब्जे से लहसुन 20 क्विंटल मय ट्रेक्टर क्रमांक MP43AC8884 मय ट्राली के जप्त की गई। 
 
*गिरफ्तार आरोपी-*
*1.* ताराचन्द्र पिता कचरूलाल राठौर जाति तेली उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं.15 स्टेशन रोड़ नामली  
*फरार आरोपी-* 02 अन्य आरोपी
*जप्त/बरामद मश्रुका-* कुल 20 क्विंटल लहसुन किमती 75,000 रू.
ट्रेक्टर क्रमांक MP43AC8884 मय ट्राली किमती 7,00,000/- रूपये 
*विशेष भूमिका –* निरीक्षक श्री पी.आर.डावरे थाना प्रभारी नामली, प्र.आर. राहुल जाट, प्र.आर.हिमांशु यादव
*सराहनीय भूमिका-* सउनि महेश कुमार चौधरी, प्रआर. गोपाल खराडी, आर.बहादुरसिंह, आर. कुलदीप व्यास, आर.शांतिलाल, आर. लाखनसिंह, आर.शिवराम मोर्य एवं सायबर सेल से प्र.आर. हिम्मतसिंह, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण, प्र.आर.मनमोहन शर्मा, आर.विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास की सराहनीय भूमिका रही।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather