जस्टिस यशवंत वर्मा के घर नोटों अंबार बाहर कूड़े में भी मिल रहे जले नोट, सफाई कर्मी ने किया बड़ा खुलासा ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

आकस्मिक आग के बाद जज घर अवैध भरती करेंसी जल कर खाक।
देश मे खड़े हो रहे सवालिया निशान।
नारद न्यूज़ 24 प्राप्त जानकारी के अनुसार
वरुण जी जैन  के मुताबिक दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले से कैश मिलने के आरोपों की जांच के लिए भारत के चीफ जस्टिस (CJI) संजीव खन्ना ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस बीच जस्टिस वर्मा के घर के बाहर अभी भी जले हुए नोटों के मिलने का सिलसिला जारी है. ।
एबीपी न्यूज को जस्टिस वर्मा के घर के कॉर्नर में 500 का जला हुआ नोट मिला है.जस्टिस वर्मा के घर के बाहर अभी भी मिल रहे जले नोट एनडीएमसी की टीम आज यानी रविवार (23 मार्च 2025) को जस्टिस वर्मा के घर के बाहर सफाई करने पहुंची थी, तब भी उन्होंन जले हुए नोट बरामद किए थे।,????????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

. सफाई कर्मचारी सुरेंदर ने बताया कि वे यहां कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के साथ काम करते हैं और उन्हें बीते 4-5 दिनों से यहां 500 रुपये के जले हुए नोट मिले थे. उन्होंने कहा, “हमें आज भी जले हुए 500 के नोट मिले हैं.”
एक अन्य कर्मचारी इंद्रजीत ने कहा, “हम इसी सर्किल में काम करते हैं. हम सड़कों से कूड़ा इकट्ठा करते हैं. हम 4-5 दिन पहले यहां सफाई कर रहे थे और कूड़ा इकट्ठा कर रहे थे, तभी हमें 500 रुपये के जले हुए नोटों के कुछ छोटे-छोटे टुकड़े मिले. हमें उसी दिन ये मिले थे. अब हमें 1-2 टुकड़े मिले हैं. हमें नहीं पता कि आग कहां लगी. हम सिर्फ कूड़ा इकट्ठा करते हैं.”जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट करने का फैसला।
दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के आवासीय बंगले में आग लगने से एक बड़ा खुलासा हुआ था. कथित तौर पर उनके घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी. इस घटना ने न्यायिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया था. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने इस मामले में एक्शन लेते हुए फौरन सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक बुलाई जिसमें जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट करने का फैसला लिया गया.

 

उधर इलाहाबाद के वकीलों ने आप्ति  जाहिर की बताया कि इलाहाबाद कार्ड कचरादान नहीं की यहां अनैतिक भ्रष्टाचार जैसे कचरे को डाला जा रहा है ।

देखने के लिए देखते रहिए नारद न्यूज 24 चैनल की अगली ख़बर।????????

https://naradhnews24.in

 

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather