रतलाम जिला जल अभावग्रस्त घोषित,नलकूप खनन और जल स्त्रोतों से सिंचाई प्रतिबन्धित।
नारद न्यूज़ 24 ,कलेक्टर ने जारी किए आदेशजिले की सभी तहसीलों में जलस्त्रोतों का अत्यधिक दोहन किए जाने से भू जल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है और आगामी गर्मियों के मौसम को देखते हुए पेयजल की उपलब्धता बनाए रखना जरुरी है।
पेयजल के भण्डार में कमी की आशंका के चलते कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिले में नलकूप खनन और सार्वजनिक स्त्रोतों से की जाने वाली सिंचाई पर प्रतिबन्ध के आदेश भी जारी कर दिए गए हैैं।
हमारे यूट्यूब चैनल पर देखने k लिए ???? ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
लाईक सब्सक्राइब करें और पाएं ताज़ा अपडेट खबर।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेश बाथम ने आज जारी अपने आदेश में कहा है कि जिले के विभिन्न विकासखण्डों में वर्तमान में गिरते भू-जल स्तर से ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित पेयजल स्त्रोत यथा हैण्डपंप, नलकूप आदि जल स्तर की कमी से बंद हो रहे है तथा भू-जल स्तर में निरंतर गिरावट परिलक्षित हो रही है। साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदाय हेतु कियान्वित नलजल योजनाए भू-जल पर आधारित है।
जिले में ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था पूर्ण रूप से भू-जल पर निर्भर होने से आगामी ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त मात्रा में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु वर्तमान में उपलब्ध पेयजल स्त्रोतों को निरंतर क्रियाशील रखने हेतु वर्तमान में उपलब्ध भू-जल भण्डारण को सुरक्षित रखा जाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक




