पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गोतम के नेतृत्व मे थाना औद्योगिक क्षैत्र मे गुम हुए नाबालिक बालक की पतारासी हेतु त्वरित कार्यवाही कर अपहत बालक को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* (1) दिनांक 26.03.25 को फरियादी का नाबालिक बालक बिना बताये घर से कही चला गया था। दिनांक 27.03.2025 को फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना पर अपराध क्रमांक 220/2025 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-*
गुम बालक की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर थाना आद्योगिक क्षेत्र रतलाम की पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तथा लोगों से पूछताछ की गई। शहर के सभी थानों पर गुम बालक के फोटो भेज कर सर्चिंग कारवाई गई। पुलिस टीम द्वारा रात में भी लगातार खोजबीन करते हुए 24 घंटे की भीतर ही गुमशुदा बालक को खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए नीचे दी गई लिंक को क्लिक करें ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
*महत्वपूर्ण भूमिका :-* थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरीक्षक मुनेन्द्र गोतम, उनि. ध्यानसिह सौलंकी, सउनि.दशरथ कुमार माली, प्रआर 802 धीरज गावडे,प्रआर 458 रितेश पाटीदार, आर 371 नरेन्द्र पावरा,आर 72 मोहन पाटीदार,आर 850 कान्हा मेघवाल ,आर अनिल शुक्ला ,आर 950 लंकेश पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


