रतलाम में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी में प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री जगदीश देवड़ा ने आतंकवाद के विरुद्ध कठोर रुख अपनाते हुए राष्ट्रहित और धर्मरक्षा की भावनाओं को सशक्त रूप से व्यक्त किया। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई कायराना आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “लाशों का जवाब लाशों से दिया जाएगा। अब ईंट का जवाब पत्थर से होगा।”

डिप्टी सीएम ने इस आतंकी कृत्य को घिनौना और अमानवीय बताते हुए स्पष्ट किया कि देश की जनता अब कड़े और निर्णायक जवाब की अपेक्षा रखती है, और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उसी दिशा में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर निर्दोष हिंदुओं की हत्या करना सभ्य समाज पर सीधा हमला है, और इसकी सजा ऐसी होगी कि “सात जन्म तक उनकी पुश्तें आंखें उठाकर नहीं देख सकेंगी।”
टीवी युटुब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
श्री देवड़ा ने इस बात पर जोर दिया कि भारत विविध धर्मों और पंथों का देश है, और किसी भी प्रकार का आतंक, जो देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास करता है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा। “हमें भी यदि आहुति देनी पड़ी, तो हम तैयार हैं,” – ये कहते हुए उन्होंने देशवासियों के भीतर देशभक्ति की भावना को फिर से प्रज्वलित किया।
इस अवसर पर इंदौर के पूर्व विधायक श्री गोपीकृष्ण मोघे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
भारत की आत्मा पर हुए इस हमले का करारा जवाब समय की मांग है, और देश नेतृत्व के हर निर्णय में एकजुट होकर खड़ा है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


