जावरा शहर पुलिस ने किया अंर्तराज्यीय चोरी करने वाली गैंग का खुलासा*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

*2, आरोपीयो से चोरी का मश्रुका सोने चांदी की रकमे व नकदी कुल किमती करीबन 5,00,000/- लाख का मश्रुका जप्त*

*3, आरोपियों ने रतलाम, जावरा, उज्जैन, भोपाल, बंगलौर, दिल्ली और केरल में किया चोरी की घटनाओं के अंजाम*

 

*घटनाक्रम :-* दिनांक 28.04.25 को फरियादी अजय कियावत पिता जयंतीलाल कियावत उम्र 64 साल निवासी- म.नं.-2/2 इन्द्राकालोनी जावरा ने रिपोर्ट किया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर घर मे रखी अलमारी मे से सोने चांदी के जेवरात एक सोने का पेंडल 2 ग्राम, सोने की चैन 15 ग्राम, सोने की 04 अंगुठी 12 ग्राम की, 02 जोड़ सोने के कान के करीबन 5 ग्राम ( कीमती करीबन 04 लाख रुपये ) व नगदी करीबन 30000 रुपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजेब 03 जोड़, चांदी की बिछिया 02 जोड़, एक टायटन की घड़ी करीबन 10 हजार रुपये की, 07 घडिया सामान्य एवं मेरा पर्स जिसमे मेरा आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड कुल सामान कीमती करीब 05 लाख रुपये चुराकर ले गया है तथा एक अन्य घर मे भी नकुचा तोडकर चोरी करने का प्रयास किया । जिस पर से थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 152/2025 धारा- 331(3),305 A बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

 

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-* रतलाम पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान अमित कुमार एवं श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता के दृष्टीगत तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये । मामला जावरा शहर के सघन आबादी क्षैत्र मे हो रही चोरी का होने से थाना प्रभारी जावरा शहर जितेन्द्र सिह जादौन द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये एवं चोरीयो पर नकेल कसने के लिये पृथक पृथक 05 टीमो का गठन किया गया । गठीत की गई टीमो द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज तथा तकनिकी संसाधनो का उपयोग कर साक्ष्य जुटाये जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये जिसमे कुछ संदीग्ध व्यक्ति घुमते हुए दिखाई दिये जिनके संबंध मे अलग अलग स्थानो के करीबन 100 से 200 किलोमीटर के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये । सीसीटीवी कैमरे तथा सायबर सेल व अन्य तकनिकी संसाधनो व बस कंडेक्टरो से पुछताछ करते संदिग्ध व्यक्तियो के चित्तोड़गढ़ राजस्थान जाने की जानकारी प्राप्त होने से चित्तोड़गढ़ राजस्थान पहुंचकर संदिग्धो की तलाश रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टेण्ड पर करते 03 संदिग्ध व्यक्ति बस स्टेण्ड के पास चित्तोड़गढ राजस्थान के मिले जो सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे व्यक्तियो से जिनमे चेहरे एवं कपड़े मैच होने पर आरोपीयो से सदर अपराध के बारे मे पुछताछ करते जुर्म करना स्विकार किया गया जिन्हे गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो से चोरी गया मश्रुका सोने चांदी के जेवरात एक सोने का पेंडल 2 ग्राम, सोने की चैन 15 ग्राम, सोने की 04 अंगुठी 12 ग्राम की, 02 जोड़ सोने के कान के करीबन 5 ग्राम ( कीमती करीबन 04 लाख रुपये ) व नगदी रुपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजेब 03 जोड़, चांदी की बिछिया 02 जोड़, एक टायटन की घड़ी करीबन 10 हजार रुपये की, 07 घडिया सामान्य एवं पर्स जिसमे फरियादी का आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड कुल सामान कीमती करीब 05 लाख रुपये का जप्त किया गया । आरोपीयो ने पुछताछ मे रतलाम , माधवनगर उज्जैन , भोपाल , बेंगलोर , केरल , दिल्ली मे भी चोरी की वारदाते करना बताया जिसके संबंध मे जानकारी एकत्रित की जा रही है । आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पुलिस रिमांड लिया जाकर पुछताछ जारी है ।

युटुब चैनल पर देखने k लिए 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

*गिरफ्तार आरोपी-*

1.रामप्रसाद पिता धनराज बागरिया कंजर उम्र 20 साल निवासी बलड़ी बिजयनगर थाना भिनाय जिला अजमेर राजस्थान,

2.मुरारी पिता गोपाल बागरिया कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम आमली थाना फुलिया कलाँ जिला भीलवाड़ा

3. मंगल पिता रामचन्द्र बागरिया कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम बावलाखेड़ा थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा राजस्थान

 

*अपराधिक रिकार्ड –* 1. मंगल पिता रामचन्द्र बागरिया कंजर के विरुद्ध थाना माधवनगर जिला उज्जैन पर धारा 380, 457 भादवी का प्रकरण पंजीबद्ध है।

 

*जप्त मश्रुका -* एक सोने का पेंडल 2 ग्राम, सोने की चैन 15 ग्राम, सोने की 04 अंगुठी 12 ग्राम की, 02 जोड़ सोने के कान के करीबन 5 ग्राम ( कीमती करीबन 04 लाख रुपये ) व नगदी रुपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजेब 03 जोड़, चांदी की बिछिया 02 जोड़, एक टायटन की घड़ी करीबन 10 हजार रुपये की, 07 घडिया सामान्य एवं पर्स जिसमे फरियादी का आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड कुल सामान कीमती करीब 05 लाख रुपये

 

*सराहनीय भुमिका -* निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन ,उनि रघुवीर जोशी , सउनि रणवीरसिह तोमर, , प्रआर जाकीर खान , प्रआर मृदंग सातपुते , आरक्षक जीवन ,आरक्षक ललित , आरक्षक शेलेन्द्रसिह , आरक्षक सुरेन्द्र पाल सिह , आरक्षक सोनपाल , आरक्षक रामप्रसाद, आरक्षक मोहित ,आरक्षक विष्णु, आरक्षक रणजीत व सायबर सेल रतलाम आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रही है ।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!