फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक्टीवेट सीम लोगो को देकर अवैध लाभ कमाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

*//थाना माणकचौक रतलाम व्दारा अवैध रुप से फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक्टीवेट सीम लोगो को देकर अवैध लाभ कमाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही//*

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के व्दारा अवैध रुप से फर्जी दस्तावेज के आधार पर अलग अलग कम्पनी की सीम लोगो को देकर अवैध लाभ कमाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था । जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। उनि.प्रवीण वास्कले को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की धानमण्डी मे रानीजी के मंदिर के पास पिपल के पैड़ के नीचे एक व्यक्ती अवैध रुप से दुसरो के नाम की सीम एक्टिवेट कर पाँच पाँच सौ रुपये मे बैच कर अवैध लाभ कमा रहा है तुरंत दबीश दी जाये तो उसके कब्जे से अवैध सीम पकड़ी जा सकती है । मुखबीर सूचना पर गठीत टीम के द्वारा तत्काल दबीश देने पर उक्त स्थान पर गठीत टीम से आसुचना संकल प्रआर 416 दिलीप रावत सादे कपड़े मे पांच सौ रुपये का नोट देकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर सीम लेने के लिये भेजा गया व सीम लेने के बाद हाथ उपर कर ईशारा करने हेतू समझाईश दी गयी जो योजना अनुसार उक्त व्यक्ति को पकडा गया जिसका नाम पता पुछते सोहेल खान पिता शेरु खान उम्र 21 वर्ष निवासी 34 बाईजी का वास रतलाम का होना बताया । जिसकी पंचानो के समक्ष तलाशी लेते उसकी जेब से पाँच सो रुपये का पंटर वाला नोट मिला जो उक्त नोट पंटर प्र आरक्षक को सीम खरीदने के लिये दिया गया था । आरोपी के कब्जे से कुल 20 सीम जप्त की गई जिसमे एयरटेल 5 जी प्लस कम्पनी की कुल 14 सीमे तथा 06 सीमे VI कम्पनी होना पाई गई । जिनमे से कुल चार सीम एक्टीव मिली तथा एक OPPO कम्पनी का मोबाईल जप्त किया गया । आरोपी सोहेल खांन के विरुद्ध अप.क्र.300/25 धारा 318(2) BNS एवं 42(3)(ई) टेलीकॉम एक्ट 2023 का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी द्वारा किन किन लोगो के फर्जी दस्तावेज से सीम एक्टीवेट की गयी एवं किन किन लोगो को सीम विक्रय की गयी के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

 

*जप्त मश्रुका-* कुल 20 सीम कार्ड एवं एक OPPO कम्पनी का मोबाईल जप्त किया गया ।

 

*गिरफ्तार आरोपी-* सोहेल खान पिता शेरु खान उम्र 21 वर्ष निवासी बाईजी का वास रतलाम ।

 

*सरहानीय भूमिकाः-* थाना प्रभारी उनि.अनुराग यादव, उनि.प्रवीण वास्कले , प्रआर.416 दिलीपसिंह रावत , प्रआर.665 सुधीरसिंह राठौर , आर.902 विशाल सेन , आर.540 राजेन्द्र चौहान , आर.88 नितिन डामोर , आर.267 महेन्द्रसिंह चुण्डावत , आर.59 विरेन्द्र बारोड थाना माणकचौक रतलाम का सराहनीय योगदान रहा ।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!