कृषि उपज मंडी से किसानों के ट्रैक्टर से बैटरी चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

कृषि उपज मंडी से किसानों के ट्रैक्टर से बैटरी चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*घटनाओ का संक्षिप्त विवरण–* दिनांक 09.05.25 को फरियादी प्रकाश पिता जगदीश बंजारा निवासी ग्राम नागझिरी उन्हेल निवासी द्वारा बताया कि मेरे सोनालिका ट्रेक्टर कृषि उपज मंडी रतलाम में अपने सोनालिका ट्रेक्टर को प्याज से भरी ट्राली सहित कृषि उपज मंडी रतलाम मे खडा कर दिया था व दिन मे करीब 1.00 वजे तक अपने ट्रेक्टर पर ही था उसके बाद मै मंडी ऑफिस मे पेमेन्ट लेने चला गया था वापस आकर देबा तो मेरे ट्रेक्टर की बेटरी नही थी व मेरे पास खड़े महिन्दा ट्रैक्टर वाले राजेश पिता पुनमचन्द पाटीदार निवासी मचुन की ट्रेक्टर की बेटरी भी नही थी। हम दोनो के ट्रेक्टर मे लगी बैटरी को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया।

*2.* फरियादी मुकेश गवली निवासी ग्राम पलसोड़ी ने चौकी आकर रिपोर्ट किया की मै दिनांक 04.05.25 को अपना गेहुं बेचने क लिए ट्रैक्टर ट्राली से कृषि उपज मंडी महु नीमच रोड रतलाम लेकर आया था कल रविवार होने से मंडी बंद थी ट्रैक्टर ट्राली मंडी मे खडी कर चला गया था। आज सुबह मंडी खुलने पर मैे अपना गेहुं वेचने के लिए आया तो ट्रैक्टर को स्टार्ट करने लगा ट्रैक्टर स्टार्ट नही हुआ देखा तो मेरे ट्रैक्टर मे बैटरी नही थी कोई अज्ञात चोरी कर ले गया। मैने यह बात किसानो को बताई तो दुसरे किसान प्रबीण पिता दीनेश पाटीदार निवासी जडवासा कला, दर्शन जैन निवासी सातरूण्डा, शुभम पाटीदार निवासी नामली तथा 407 बाले मुकश राठौर निवासी रूपेटा ने भी बताया की हमारे ट्रैक्टर से भी बैटरियां कोई अज्ञात चोरी कर ले गया ।

*पुलिस कारवाई का विवरण–* फरियादियों की सूचना पर चौकी सालाखेड़ी थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 376/25 धारा एवं 387/25 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी के नेतृत्व में चौकी सालाखेड़ी से टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

ज्यादा ख़बरों को देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस चैनल को लाईक और सस्क्राइव करें ताकी आपको नारद न्यूज़ 24 की अगली ख़बर पोर्टल पर देखने को मिल सकती हैं।

 

मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी मंडी प्रांगण से किसानों की ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने वाला व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP09 एमके 4536 पर झोलों में बैटरी भरकर ले जा रहा है। सूचना की तस्वीर पर सालाखेड़ी चौकी प्रभारी उनि मुकेश यादव अपने फोर्स के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेते ऊक्त नंबर की मोटरसाइकिल पर झोला में बैटरी देखी जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम इस्लामुद्दीन शेख पिता सलाउद्दीन शेख 36 साल ग्राम मसौदा थाना सादलपुर जिला धार का रहने वाला बताया तथा अपने पास से की बैटरियों को दिनांक 9–5–25 को कृषि उपज मंडी रतलाम से चोरी करना बताया जिन्हें उक्त दिनांक 9–5–25 को चोरी कर मंडी के सामने नाले में घास फूस में छुपा कर रख दिया था जो मौका देखकर आज लेकर जा रहा था जिससे मौके पर दो बैटरी जप्त की तथा पूर्व में दिनांक 04.05.25 को भी कृषि उपज मंडी से किसानों के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया थाने के अपराध क्रमांक 387/ 25 धारा 303(2) व 376/25 के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी से कुल 7 बेटैरीयां जप्त की गई है जिनकी कुल अनुमानित किमत 50 हजार रुपए है।

 

*गिरफ्तार आरोपी–* इस्लामुद्दीन शेख पिता सलाउद्दीन शेख 36 साल ग्राम मसौदा थाना सादलपुर जिला धार

 

*जप्त मशरूका–* 07 ट्रैक्टर की बैटरियां कीमती 50 हजार रुपए।

 

*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक स्वराज डाबी थाना (प्रभारी स्टेशन रोड), उनि मुकेश यादव (चौकी प्रभारी सालाखेड़ी), सउनि बबलू डागा, प्र आर लाखन यादव आर दीपक आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!