ग्राम डेलनपुर, जिला रतलाम में बे मौसम बरसात से व्यापक तबाही**

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

ग्राम डेलनपुर, जिला रतलाम में बे मौसम बरसात से व्यापक तबाही**

[मंगलवार शाम तबाही के नाम।

 

ग्राम डेलनपुर, जिला रतलाम में हाल ही में हुई बे मौसम बारिश ने किसानों और स्थानीय निवासियों के लिए भारी तबाही मचाई है। गांव में कई छोटे बड़े-नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे खेतों में बाढ़ आ गई और अनुचित जल निकासी के अभाव में अचानक लगातार तेज रप्तार की बारिश ने सभी उपजाऊं भूमि पर लगी सभी मेढ़ को तोड़ कर किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।

 

ग्राम डेलनपुर चले बे मौसम बरसात से नाले के पानी ने किनारा छोड़ कर अपनी नियत सीमा को छोड़ कर ख़तरे के निशान तक जा पहुंचा , जिससे ग्रामीणों के होश उड़े गए।

घरों में पानी घुसने की नौबत सर पर आ गई।

दिलीप भाई के मकान कि दीवार गिर गई, मकान के चद्दर हवा मे उड़ गए कुछ लोगों को रात में ही घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए,,।

टीवी ट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताज़ा अपडेट।,👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

अधिक बारिश के परिणामस्वरूप, किसानों के नेट हाउस में लगी फसलों, मे खीरा ककड़ी हुई बरबाद।

कार्यरत नवीन कुएं धसे , तेज गति से हवा और पानी के चलते अनेक पाली हाउस और नेट हाउस ने घुटने टेके ,और हुए धराशाई ।

इस बेमौसम बारिश के चलते सिंचाई साधन डिप स्फिंगलर रेन पाइप बह गए जो दो तीन किलोमीटर दूरी पर नाले की झाड़ियों में फंसे मिल रहे है।

, जिसका सीधा असर किसानों की आजीविका पर पड़ा है।

 

किसानों की समस्या बड़ा बोझ नेट हाउस पाली हाउस के बीमे भी खत्म हो चुके थे।क्या प्रशासन तत्काल राहत के उपाय और सहायता प्रदान करेगी ताकि प्रभावित किसानों को पुनः खड़ा होने का अवसर मिले।

किसान समुदाय इस संकट से अत्यंत चिन्तित है। वृद्ध जनों का कहना है, “हमारे जीवन में पिछले 100 साल में ऐसी बेमौसम बारिश की घटना हमने पहले कभी नहीं देखी और न ही सुना हैं।”

यह स्थिति कृषि उत्पादन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव डालने की संभावना रखती है।

इस घटना से प्रभावित सभी किसानों और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रशासन व सरकार से निवेदन करने के लिए विचार जाहिर कर रहे है।

किसानों की समस्या बड़ा बोझ नेट हाउस पाली हाउस के बीमे भी खत्म हो चुके थे।क्या प्रशासन तत्काल राहत के उपाय और सहायता प्रदान करेगी ताकि प्रभावित किसानों को पुनः खड़ा होने का अवसर मिले।

प्रधान संपादक नारद न्यूज़ 24 को ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी को मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए एकजुट हो कर एक दूसरे का सहयोग करें ।

आज समय की आवश्यकता है, ओर भविष्य में ऐसे प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की बेहतर तैयारी की जा सके।

देखते रहिए नारद न्यूज 24 की मेडिकल खबर।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!