शिवना शुद्धिकरण अभियान के 14वें दिन उमड़ा जनसैलाब, ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

शिवना शुद्धिकरण अभियान ।

बुधवार को 17 ट्राली जलकुंभी व गंदगी शिवना नदी से साफ की । मन्दसौर। शिवना नदी के शुद्धिकरण अभियान के 14वें दिन जनभागीदारी का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।

 

न्यूज रिपोर्ट संवाददाता ने बताया कि

बड़ी संख्या में समाजजन, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं युवाओं ने श्रमदान कर शिवना को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। सुबह 7 बजे से ही नागरिकों की भीड़ जुटने लगी और दो घंटे तक सभी ने मानव श्रृंखला बनाकर अभियान में सक्रिय सहभागिता की। बुधवार को 17 ट्राली जलकुंभी व गंदगी शिवना नदी से साफ की गई।

टीवी यूट्यूब चैनल पर देखने केलिए नीचे दी गई लिंक पर टच करें 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस अवसर पर विधायक श्री विपिन जैन ने स्वयं परिवार सहित श्रमदान कर जनसमुदाय का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, ‘‘शिवना सिर्फ एक नदी नहीं, हमारी आस्था और संस्कृति की धरोहर है। जनसहयोग से ही हम इसे पुनः निर्मल बना सकते हैं। यह अभियान समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक बन चुका है।‘‘

 

विधायक जैन ने नगरवासियों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग करते रहें। उन्होंने आयोजन समिति और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए इसे ‘जनआंदोलन’ की संज्ञा दी।

 

मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने बताया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान हर दिन नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। स्थानीय नागरिक, ग्रामीणजन, सामाजिक संगठन और धार्मिक संस्थाएं इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

श्रमदान करने में विधायक श्री विपिन जैन, दशपुर योग शिक्षा संस्थान योग गुरू सुरेन्द्र जैन, जितेश फरक्या, प्रियांशु जैन,

ऋषिराज लाड़, दीपक लाड़, भगतराम चौहान सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

बेमौसम बारिश से किसानों कितना नुकसान 👇👇👇

https://youtu.be/Jbrqndc1bmE?si=trLhbsIyoYxjGwd7

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!