सांवरिया सेठ दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्ण जत्था हुआ रवाना ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

 

रतलाम जिले के निकटवर्तीय गांव के   बसे क्षेत्र वासी में,रूपा खेड़ा, आलनिया, इसरथुनी एवं डेलनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु सांवरिया सेठ के दर्शन हेतु बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ एकत्रित हुए। पिछले दस वर्षों से लगातार चलित यात्रा अनुसार इस बार भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था बैंड-बाजों, आतिशबाज़ी एवं जयघोष के साथ नगर के बजरंग मंदिर से रवाना हुआ।

श्रद्धालुओं ने हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए “सांवरिया सेठ की जय” के नारों के साथ नगर भ्रमण किया। इस यात्रा में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे सैकड़ों की संख्या मे शामिल हुए।

टीवी और यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए,👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

कई श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए, तो कुछ ट्रैक्टर, छोटा हाथी एवं पिकअप वाहनों के माध्यम से यात्रा में सम्मिलित हुए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जोश एवं भक्ति देखते ही बनती थी। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर एवं स्वागत कर भक्तों का उत्साहवर्धन किया गया। यह धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!