नारद जयंती पर विचार गोष्ठी संपन्न:
पत्रकारों को नारद और भगवान गणेश से लेनी चाहिए प्रेरणा — डॉ. आशीष जोशी ।
रतलाम, नारद के गुण और संवाद पर केंद्रित, सटीक और समाचार।
रतलाम प्रेस क्लब और विश संवाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नारद जयंती समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, लोकसभा टीवी दिल्ली के पूर्व प्रधान संपादक एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष जोशी ने कहा कि “आज के दौर में पत्रकारों को केवल देवर्षि नारद से ही नहीं, बल्कि भगवान श्री गणेश से भी प्रेरणा लेनी चाहिए।”
ज्यादा खबरों के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇 👇
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
उन्होंने कहा कि नारद संवाद और संचार को जनकल्याण का माध्यम मानते थे और भगवान गणेश ने महाभारत जैसा महाकाव्य बिना निजी विचार डाले केवल सत्य पर आधारित लेखनी से लिखा। पत्रकारों को भी निष्पक्ष, तथ्यपरक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता को अपनाना चाहिए।
डॉ. जोशी ने चिंता जताई कि आज वैश्विक स्तर पर बाजारवाद मीडिया पर हावी होता जा रहा है। फार्मा कंपनियों से लेकर हथियार बनाने वाली कंपनियाँ तक, सभी सोशल मीडिया के माध्यम से झूठे नेगेटिव बनाकर समाज में भ्रम फैलाती हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को इन “फेक नैरेटिव्स” से बचकर जनहित में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोवामी ने कहा कि रतलाम की पत्रकारिता परंपरा हमेशा समाजोन्मुख और राष्ट्रहितकारी रही है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गोपाल सिंह नेपाली जैसे पत्रकारों ने रतलाम की धरती से अखबार निकालकर जनजागरण किया। इसी भूमि से देश की पहली महिला पत्रकार हेमंत कुमारी चौधरी ने महिला पत्रकारिता की शुरुआत की।
रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, कोषाध्यक्ष नीरज शुक्ला, सचिव यश शर्मा बंटी, सहसचिव हेमंत भट्ट समेत क्लब की कार्यकारिणी के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय मिश्र ने किया।
विशेष रूप से मौजूद रहे पत्रकार एवं विशय संवाद केंद्र के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पत्रकारिता को समाज, संस्कृति और राष्ट्रहित की दिशा में ले जाने का आह्वान।
रतलाम की पत्रकारिता परंपरा का गौरवशाली इतिहास और सकारात्मक वर्तमान।
कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि नारद की प्रतिमा पर माल्या
र्पण और पूजन से की गई।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक



