तिलगारा गांव में हुआ पहला नेत्रदान: उजियारे की ओर एक ऐतिहासिक कदम ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

तिलगारा, धार जिला।

धार जिले के तिलगारा गांव में इतिहास रच दिया गया जब गांव में पहली बार नेत्रदान की प्रेरणादायक पहल हुई।
नारद न्यूज़ 24 संवाद दाता धार  द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार,,
यह महान कार्य एक दानवीर परिवार की सहमति से संभव हो पाया, जिनकी ममता भरी भावना ने दो लोगों को रोशनी से भरपूर जीवन का उपहार देगी।

स्व. श्रीमती पवित्रा बाई चौधरी, जो बाबूलाल नेताजी की धर्मपत्नी एवं मनोहर, ताराचंद और चंद्रकला की पूज्य माता थीं, उनके निधन के उपरांत उनके परिवार ने साहसिक और पुण्य कार्य करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। इस निर्णय ने पूरे गांव को संवेदनशीलता, सेवा और मानवता की अनोखी मिसाल दी।
इस नेक कार्य की पहल समाजसेवी सुरेश पाटीदार ‘आदर्श’ द्वारा की गई। परिजनों की सहमति मिलते ही नेत्रम संस्था सक्रिय हुई और सदस्य हेमन्त मूणत ने बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचित किया। तत्पश्चात चंचल पाटीदार एवं मनीष तलाच के साथ टीम ने तिलगारा पहुंचकर नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

इस दौरान गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनमें धर्मराज चौधरी, गोपाल बेकड़ा, धर्मराज पटेल, बंशीलाल, और सरदार पटेल विद्यालय तिलगारा के अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार प्रमुख रहे। इस घटना ने पूरे गांव में नेत्रदान के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता की एक नई लहर पैदा की।
नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि जिले भर में कोई भी परिवार अपने स्वजन के निधन के उपरांत नेत्रदान कर सकते हैं और इस महान कार्य से जुड़ सकते हैं। संस्था से संपर्क के लिए निम्नलिखित नंबर दिए गए हैं:
हेमन्त मूणत – 999323131313
भगवान ढालवानी – 9425195312
सुशील माथुर – 9827094075

नारद न्यूज़ 24 को टीवी युटुब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇 👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

यह नेत्रदान न केवल दो व्यक्तियों को जीवन में उजियारा देगा, बल्कि समाज को यह सिखाएगा कि मृत्यु के बाद भी हम किसी की दुनिया रोशन कर सकते हैं।
तिलगारा गांव की यह मिसाल आने वाले समय में न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।
Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!