तीन मंदिरों मे चोरी करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार*

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

तीन मंदिरों मे चोरी करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार* रतलाम।

चोरी गये चाँदी के पात्र, नगदी एवं ताला तोडने के लिए प्रयुक्त टामी व अन्य औजार जप्त*
*घटनाओ का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 26.05.2025 की मध्यरात्री मे रतलाम शहर के पंचेश्वर हनुमान मंदिर थावरिया बाजार, शांतिनाथ मंदिर विक्रम नगर रतलाम, माताजी मंदिर रेल्वे कालोनी मे अज्ञात चोरो के द्वारा मंदिर का ताला तोडकर उक्त मंदिरों के दानपात्र से नगदी व मंदिर मे रखे चाँदी के पात्र चोरी किये गये थे एवं उक्त रात्रि को ही आरजु कॉटेज सैलाना यार्ड रतलाम से मो.सा. होण्डा सीबी साईन क्रमांक MP48MN2799 भी चोरी कर फरार हो गये। उक्त घटना के संबंध में थाना स्टेशन रोड पर अप.क्र. 454/2025 एवं अप. क्र. 455/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के अंतर्गत एवं थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्र.408/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में निरीक्षक अय्युब खान (थाना प्रभारी बिलपांक), निरीक्षक स्वराज डाबी (थाना प्रभारी स्टेशन रोड) के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम बनाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए ।
 पुलिस टीम द्वारा घटना दिनांक से ही रतलाम शहर मे लगे सीसीटीव्ही कैमरे को सुक्ष्मता से देखना शुरु किया सीसीटीव्ही कैमरे की मदद से ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में दो अज्ञात आरोपी द्वारा कारित करने व घटना के उपरांत सैलाना यार्ड से मोटरसाईकल चोरी करके अपने साथ सालाखेडी हाईवे पर इंदौर तरफ जाना दिखे । आरोपीगणों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्रेक किया गया जो द्वारिकापुरी इन्दौर में बनी मल्टियों तक पहुचे थे । पुलिस टीम के द्वारा आरोपीगणों की पतारसी हेतु करीब 250 कैमरों के फुटेज खंगाले गये, उक्त सीसीटीवी कैमरो के फुटैज, एवं आसूचना से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा दो बदमाशों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर रतलाम के तीनों मंदिरों में चोरी करना एवं एक मो.सा. चोरी करना स्वीकार किया । आरोपीयो से अन्य चोरीयो के बारे मे पुछताछ करते प्रारंभिक पुछताछ मे महाराष्ट्र जाकर मंदिर मे चोरी करना बताया है, आरोपीगणें से अन्य चोरीयों के संबंध में पूछताछ की जा रही है । घटना मे प्रयुक्त मो.सा. एवं चोरी की गई मो.सा. इन्दौर में छिपा कर रखना बताया है जिनको जप्त किया जावेगा ।
*गिरफ्तारशुदा आरोपी –*
*01.* सूरज पिता नवलसिह ठाकुर जाति राजपुत उम्र 22 साल नि. कुंदन नगर मल्टी, गली नंबर 04 थाना द्वारिकापुरी, इंदौर
*02.* सुल्तान पिता राशिद शेख जाति फकीर उम्र 23 साल नि. एम मल्टी, थाना द्वारिकापुरी, इंदौर
*जप्त मश्रुका –* मंदिर मे प्रयुक्त चाँदी के पात्र – दो थाली, चार छोटे लोटे, दो गिलास, दो छोटे कलश, दो छीटी प्लेट, दो छोटे दीपक, पांच छोटी कटोरी, दो बड़ी कटोरी, दो बडे दीपक, चार चम्मच, एक कलश सुरई जैसा कुल 28 आर्टिकल, कुल वजनी – 01किलो 100ग्राम, एवं नगदी करीबन 2000 रुपये, कुल कीमती करीबन 1,10,000 रुपये
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
*महत्वपुर्ण भूमिका –* निरी. अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक, निरी. स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशन रोड़, उनि अमित शर्मा, प्र.आर. ईश्वरसिह, आर .माखनसिह, आऱ. संजय सोनी, सी.सी.आर. से आऱ. समरथ डुडवे की महत्वपुर्ण भुमिका रही ।
*सराहनीय भूमिका –* उनि रुपसिंह शक्तावत, प्र आर लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्र आर अजय शर्मा, सीसीटीवी के आर.देवेंद्र डोडिया व आर. पारस चावला, की सराहनीय भूमिया रही ।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather