हमारे मंदिर केवल ईंट-पत्थर के नहीं, बल्कि आस्था, ऊर्जा और संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं।”

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

बदनावर तहसील, जिला धार (म.प्र.)

दिनांक: 27 मई से 31तक चल रहा यज्ञ ।

 

बदनावर तहसील के अंतर्गत आने वाले धार जिले के छोटे से गांव उड़वा में एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ऋषि कश्यप जी ने अपने पावन चरण रखे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि “यदि कोई पूछे कि हिंदू धर्म में क्या है, तो गर्व से कहना कि हमारे पास चार वेद, अठारह पुराण, १०८ उपनिषद, १२ ज्योतिर्लिंग और चार धाम हैं। हमारे मंदिर केवल ईंट-पत्थर के नहीं, बल्कि आस्था, ऊर्जा और संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं।”

ऋषि कश्यप जी ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं को समझें, आत्मसात करें और उसका गौरवपूर्ण प्रचार करें। उन्होंने कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है, अब हिंदू समाज को एकजुट होकर अपनी मां भारती की रक्षा हेतु जागना होगा।

हमारे यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए,👇👇👇👇

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

इस कार्यक्रम के दौरान बलवा गेट के पास एक ट्रक दुर्घटना में महिला की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की भी चर्चा हुई।

इस पर ऋषि कश्यप जी ने उपस्थित सांसद इकरा हसन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “जनता ने नेताओं को जनसेवा हेतु चुना है, न कि केवल पद की शोभा बढ़ाने और रोड शो कराने के लिए। आज के नेताओं को अपने कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए। सरकार को चाहिए कि जो नेता अपने पद का सही उपयोग नहीं कर रहे, उन्हें उत्तरदायी ठहराया जाए।”

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब जनता मूर्ख नहीं है, वह अपने अधिकारों के लिए जागरूक है और आवाज़ उठाने को तैयार है। “अब वो चुप्पी लगाने के दिन नहीं, शोर मचाने का समय है। उठो मेरे देश के लाल, और अपनी मां की रक्षा करो,” — उन्होंने यह भावपूर्ण संदेश देते हुए सभी युवाओं से अपील की।

अंत में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंकित पाठक जी का हृदय से आभार प्रकट किया, जिन्होंने ऋषि कश्यप जी को इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन कर समाज सेवा हेतु अवसर प्रदान किया।

संपर्क हेतु: नारद न्यूज़ 24 संपर्क करें

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!